scriptअहिंसा के संदेश के साथ मां दुर्गा को दी गन्ना, केला और पेठा फल की बलि | Navami worship with Vedic mantras in Durga festival | Patrika News
आगरा

अहिंसा के संदेश के साथ मां दुर्गा को दी गन्ना, केला और पेठा फल की बलि

श्रीश्री सर्वजननी दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बल्केश्वर दुर्गा पार्क में आयोजित दुर्गा उत्सव में हुआ नवमी पूजनसंध्या आरती के बाद हुआ धुनूची नृत्य, विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन

आगराOct 07, 2019 / 07:46 pm

धीरेंद्र यादव

123_3.jpg
आगरा। बंगाल में प्रचलित मां दुर्गा को मुर्गा व बकरे की बलि के स्थान पर गन्ना, केला और पेठा फल की बलि देकर अहिंसा का संदेश दिया गया। श्रीश्री सर्वजननी दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बल्केश्वर स्थित दुर्गा पार्क में आयोजित दुर्गा उत्सव में आज वैदिक मंत्रों के साथ नवमी पूजन व हवन किया गया। पूजन के उपरान्त सभी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला। इस अवसर पर भण्डारे का भी आयोजन किया गया। संध्या आरती के उपरान्त महिलाओं ने बंगाल के प्रसिद्ध धुनूची नृत्य कर दुर्गा उत्सव का आनन्द लिया।
ये भी पढ़ें – भारतीय वायु सेना दिवस: एशिया के सबसे बड़े भारतीय वायुसेना के आगरा एयरबेस की पांच खास बातें, जानकर रह जाएंगे हैरान

ऐसा था नजारा
हाथों में मां दुर्गा की ज्योत और मुख से उलू की मंगल ध्वनि। ढोल नगाड़ों संग मां दुर्गा के समक्ष नृत्य करती बंगाली समाज की महिलाएं। कुछ ऐसा ही नजारा था आज बल्केश्वर में सजे मां दुर्गा के पण्डाल में। दोपहर में मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलों, बच्चों व युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। मंगलवार को दोपहर 12 बजे सिन्दूर खेला का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे ढोल नगाड़ों संग माता रानी का विसर्जन बल्केश्वर घाट पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें – आए थे भैंस चोरी करने, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पड़ गए जान के लाले

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष एससी जैना, सचिव तपन कुमार डे, कोषाध्यक्ष एसके चक्रवर्ती, मधुमिता चक्रवर्ती, शान्तनु चक्रवर्ती, सुकान्तो, आरके चक्रवर्ती, बीके मल्लिक, प्रिया मण्डल, प्रदीप मण्डल, ऋषि अग्रवाल, द्वारिका नाथ गुम्बर, मुख्य संरक्षक कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो