script

BREAKING आगरा: खेत पर सो रहे किसान को मारी गोली

locationआगराPublished: May 16, 2018 10:45:45 am

मामला थाना सिकंदरा के मांगरोल गुर्जर गांव का है।

farmer
आगरा। पुरानी रंजिश को लेकर खेत पर सो रहे किसान को पड़ोसी ने गोली मार दी, गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में किसान को सरोजनी नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। मामला थाना सिकंदरा के मांगरोल गुर्जर गांव का है।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS कासगंज में सीएम योगी की सुरक्षा में चूक के बाद बड़ी कार्रवाई, इन अधिकारियों पर गिरी गाज

किसान की हालत नाजुक

थाना सिकंदरा के मांगरोल गुर्जर गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब खेत पर सो रहे एक किसान को पड़ोसी ने गोली मार दी। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में किसान को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया जहां किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल घटना उस समय की है जब 55 वर्षीय किसान धनवीर सिंह खेत पर सो रहा था उसी समय पड़ोसी सूर्यपाल आया और धनवीर को गोली मार दी। घटना के काफी देर बाद जब धनवीर का पुत्र अशोक खेत पर गया तब अशोक ने धनवीर को घायल अवस्था में देखा। आनन-फानन में अशोक ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें

एक तरफ सीएम योगी अधिकारियों को पढ़ा रहे थे कानून का पाठ, दूसरी तरफ बदमाशों का टूटा महिला पर कहर

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई, आनन-फानन में धनवीर को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जहां धनवीर की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो