scriptBreak The Rule ऐसी संस्था का गठन जो ऐलान देकर तोड़ेगी नियम, कोई रोक सके तो रोक ले | New NGO Break The Rule in taj mahal city agra latest news | Patrika News

Break The Rule ऐसी संस्था का गठन जो ऐलान देकर तोड़ेगी नियम, कोई रोक सके तो रोक ले

locationआगराPublished: Aug 24, 2019 11:33:01 am

रूढ़िवादी कुरीतियों, वर्जनाओं और पाखंड को लेकर बने नियम तोड़ जाएंगे

Break The Rule

Break The Rule

आगरा। ताजमहल (Tajm Mahal) के शहर आगरा में एक ऐसी संस्था का गठन किया गया है जो ऐलानिया नियम तोड़ेगी। संस्था का नाम है ब्रेक द रूल (Break The Rule)। कुरीतियों को बनाए रखने के लिए तमाम नियम बना लिए गए हैं। इन्हें तोड़ा जाएगा। दहेज, मृत्युभोज, भ्रष्टाचार, भेदभाव, भ्रूण हत्या, जातिवाद (Dowry, death row, corruption, discrimination, feticide, casteism) को लेकर बने नियमों को तोड़ा जाएगा। स्पष्ट किया गया है कि कानून नहीं तोड़ा जाएगा। एक होटल में हुई बैठक में आमजन का आह्वान किया गया कि कुरीतियों से लड़ने के लिए साथ आएं।

सब्जबाग नहीं
संस्था के अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने कहा कि संस्था अन्य एनजीओ (NGO) की तरह न सपने दिखायेगी न सब्जबाग बनायेगी, बल्कि जनसेवा के तहत जनता की मूलभूत समस्यों पर अपनी आवाज मुखर करेगी। उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने कहा हम जनता के बीच विचारों के स्वस्थ आदान -प्रदान पर बात करेंगे। हम बात करेंगे संस्कृति के बहाने रूढ़िवादी परम्पराओ पर, ढोंग के नाम लुटती भावनाओं पर और समस्या के खत्म होने तक संघर्ष किया जाएगा।
जब चोर के हाथ ही खजाने की चाबी हो..
आनंद शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने वाले ही भ्रष्टाचारी हो जाते हैं तो यूं कहिये जब चोर के हाथ ही खजाने की चाबी हो तो देश और समाज का भला कैसे विकास होगा। हमारी संस्था महिला उत्थान और उनकी सामाजिक सुरक्षा पर अपनी बात रखेगी। संस्था के कोषाध्यक्ष पार्थ यादव ने कहा कि ये दोगलापन ही है कि अपनी बेटी के साथ अलग व्यवहार करता है और दूसरे की बेटी के साथ अलग। समाज के असली चरित्र को सामने लाना होगा। यहां अपने लोग अपनों से ही सुरक्षित नहीं, बाहर वालों से क्या मुकाबला करेंगे। गौरव अरोड़ा ने कहा कि हम युवाओं से मिलकर उन्हें देशहित में एक सूत्री माला में पिरोने का कार्य करेंगे।
भ्रष्टाचार आज शिष्टाचार बन गया
सभा का संचालन करते हुए कवि व गीतकार दीपक सरीन ने कहा- जिस प्रकार सती प्रथा जैसी कुरीति आज नही हैं, उसी प्रकार, दहेज, मृत्युभोज, भ्रष्टाचार जो आज शिष्टाचार बन गया है, भेदभाव, भ्रूण हत्या, जातिवाद का दंश सभी विसंगतियों से पुरजोर से लड़ा जाएगा। संस्था की मीडिया प्रबंधन की टीम में प्रमोद धनगर, विवेक सक्सेना, अनमोल बंसल व शिखर चतुर्वेदी को रखा गया है।
राष्ट्रीय स्तर पर गठन होगा
कार्यक्रम में संस्था की टीशर्ट लॉन्च की गयी। इस संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर बनाने की कवायद शुरू करने को कहा गया। कार्यक्रम में मेहताब खान, रोहित कत्याल, भूपेश कालरा, छैलबिहारी खंडेलवाल, इजहार अहमद, राजकुमार झा, विवेक शर्मा, विकास भारद्वाज, विजय गौतम, देव वर्मा, प्रमोद धनगर, मनीष अग्रवाल, राम आदित्य शर्मा, सुमित चंद्रा, विवेक रायजादा, यतेंद्र प्रधान, विवेक सक्सेना, पंकज, रोहित कत्याल, मोहित कत्याल, अमित कौड़ा, मोहम्मद जमील, अनिल शर्मा व शीला बहल मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो