scriptकब्र से नवजात शिशु का शव गायब, आखिर कौन ले गया? | newborn baby body disappeared from grave yard Crime news in hindi | Patrika News

कब्र से नवजात शिशु का शव गायब, आखिर कौन ले गया?

locationआगराPublished: Jan 13, 2019 07:52:26 am

ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आखिर शव का क्या किया?

news

कब्रिस्तान

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम पोइया में कब्र से नवजात शिशु का शव गायब होने से सनसनी फैल गई। हर कोई अचंभित है कि यह कैसे हुआ। आरोप है कि शिशु का शव उसका पिता ही कब्र से खोद कर ले गया है। इस मामले में बच्चे की मां ने थाना खंदौली में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जन्म के साथ ही मौत

थाना खंदौली के गांव पोइया निवासी दिनेश सिंह की बेटी गीता की शादी करीब चार वर्ष पूर्व फिरोजाबाद नई बस्ती थाना लाइनपार निवासी विपिन पुत्र शीतल कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग गीता को प्रताड़ित करने लगे थे। छह माह से इनका मामला अदालत में चल रहा है। इससे गीता अपने पिता दिनेश के यहां पोइया में रह रही है। तीन दिन पूर्व गीता ने पोइया के सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद ही बच्चे की मौत हो गई। शिशु के शव को गांव के समीप ही दफन कर दिया गया।
ससुराल पक्ष पर आरोप
दूसरे दिन पोइया के लोगों ने देखा कि किसी ने कब्र खोद कर शव निकाल लिया है। कब्र से बच्चे का शव गायब होने से खलबली मच गई। छानबीन हुई तो पता चला कि गीता के ससुराल पक्ष के लोग रात को गांव में आकर कब्र खोद कर बच्चे के शव को फिरोजाबाद ले गए हैं। मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यहां सवाल यह है कि शव का क्या किया होगा?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो