scriptनितिन गड़करी के बड़े बयान, हवा में उड़ेंगीं बसें यमुना में चलेंगे जहाज | Nitin Gadkari Announced Air Bus And Water Plane for Agra Tajmahal | Patrika News
आगरा

नितिन गड़करी के बड़े बयान, हवा में उड़ेंगीं बसें यमुना में चलेंगे जहाज

नितिन गड़करी ने शहरवासियों से किए बड़े बड़े वादे, पुराने वादे नहीं पूरे अब नईं लुभावनी घोषणाएं

आगराJan 23, 2019 / 06:16 pm

अभिषेक सक्सेना

2019 loksabha election

नितिन गड़करी के बड़े बयान, हवा में उड़ेंगीं बसें यमुना में चलेंगे जहाज

आगरा। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक बार फिर से लुभावने वादे किए। बड़ी बड़ी बातें कहीं। गड़करी आगरा में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आगरा के तारघर मैदान में आए और यहां उन्होंने करीब 1,210 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। नितिन गड़करी ने यमुना के जल को स्वच्छ बनाने का वादा दोहराया।
जहाज चलाएंगे
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने आगरा में बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि हमने वाराणसी से हल्दिया तक गंगा में जहाज चलाकर दिखाया है। दो साल में यमुना निर्मल और अविरल हो जाएगी। सवा साल में यमुना का पानी पीने योग्य हो जाएगा और दो महीने में यमुना में जहाज चलवाएंगे। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वो जल्द ही हवा में उड़ने वाली डबल डेकर बस चलाएंगे। उन्होंने अपने पुराने वादे को दोहराया। नितिन गड़करी ने इससे पहले आगरा में घोषणा की थी कि पर्यटक जहाज से यमुना के रास्ते आएंगे और हवा में उड़कर ताजमहल का दीदार करेंगे। गडकरी ने बताया कि यमुना में जहाज चलने से डेढ़ घंटे में दिल्ली से आगरा आया जा सकेगा। इसके लिए रूस की कंपनी से एमओयू हो चुका है।
यमुना का पानी होगा साफ
यमुना के जल को ऐसा साफ किया जाएगा कि वो पीने लायक हो जाएगा। इस दौरान मानव संसाधन और जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि 900 करोड़ से आगरा में यमुना को साफ करेंगे। यमुना साफ होगी, ट्रैफिक जाम खत्म होगा तो दो साल में पर्यटक दो गुना हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो