'चांद' ने हठ किया तो रूठ गई चांदनी, करवाचौथ के दिन उजड़ गए तीन घर
आगराPublished: Nov 02, 2023 07:20:56 pm
करवाचौथ पर ताजनगरी में अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। इस सभी की वजह बहुत छोटी सी बात को लेकर थी। जानिए पूरी घटना-
आगरा में अलग अलग जगहों पर तीन महिलाओं के शव फंदे पर लटके हुए मिले। पुलिस को उनकी खुदकुशी की सूचना दी गई तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
आपको बता दें करवाचौथ का पर्व सिर्फ पति की दीर्घायु के लिए विवाहिता के निर्जला व्रत तक ही सीमित नहीं है। ये पर्व जहां पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है तो करवाचौथ पर सुहागिनों का उल्लास, उमंग अवर्णनीय होता है। लेकिन, मामूली तकरार में तीन दंपती ने संस्कार और संस्कृति से ओतप्रोत इस करवाचौथ को खराब कर दिया। किसी के चांद ने हठ किया तो किसी की चांदनी रूठ गई। विवाहितों ने अलग-अलग कारण से आत्महत्या कर ली।