script

शादी समारोह में पूड़ी बेलने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

locationआगराPublished: Apr 26, 2021 02:06:53 pm

Submitted by:

arun rawat

– आगरा के थाना बरहन क्षेत्र का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

rape

rape

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आगरा। आगरा में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह में पूड़ी बेलने आई एक महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
शादी समारोह में हलवाई के बुलाने पर गई थी महिला

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शादी समारोह में पूड़ी बेलने का काम करती है। रविवार रात्रि वह एक शादी समारोह में जाने के लिए हलवाई के साथ गई थी। पीड़िता के मुताबिक हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पांडाल से दूर ले गए। जहां पहले से उनके तीन साथी मौजूद थे। सभी लोगों ने एकराय होकर उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे आंवलखेड़ा चैराहे के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला किसी तरह पास में ही स्थित पुलिस चैकी पर पहुंची लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। बाद में ग्रामीणों की मदद से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने शादी पंडाल में हलवाई की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि महिला ने दो लोगों के नाम बताए हैं। इनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो