scriptयूएस और यूके बाद भारत में खुलेगा ऑस्कर का कार्यालय, देखें वीडियो | Oscars office in Mumbai after USA UK latest news in hindi | Patrika News

यूएस और यूके बाद भारत में खुलेगा ऑस्कर का कार्यालय, देखें वीडियो

locationआगराPublished: May 27, 2019 07:40:23 pm

Submitted by:

jitendra verma

ऑस्कर कमेटी के चेयरमैन जॉन बैली ने महापौर के साथ निहारा ताजमहल

Oscars office in Mumbai after USA UK latest news in hindi

यूएस और यूके बाद भारत में खुलेगा ऑस्कर का कार्यालय, देखें वीडियो

आगरा। फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ऑस्कर का कार्यालय अमेरिका और ब्रिटेन के बाद भारत में खुलने जा रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई में कार्यालय खुलेगा। कार्यालय में भारतीय फिल्म जगत के पितामह दादा साहब फाल्के की मूर्ति भी लगाई जाएगी।
भारत के लिए गौरव की बात
यह जानकारी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों को दी। होटल अमर विलास में उन्होंने बताया कि 90 साल बाद ऑस्कर कमेटी का कोई चेयरमैन भारत में आया है। मुंबई के बाद दिल्ली और दिल्ली के बाद आगरा आए हैं। भारत में पहली बार मुंबई में ऑस्कर का कार्यालय खुलेगा। यूके और यूएसए के बाद भारत तीसरा देश होगा, जहां ऑस्कर अपने कार्यालय खोल रहा है। यह
उप मुख्यमंत्री ने की बैठक

डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार ने ऑस्कर कमेटी के चेयरमैन जॉन बैली को राज्य अथिथि घोषित किया है। इसी कारण उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मैं स्वागत करने आया हूं। हमारा उद्देश्य भारत में फिल्म उद्योग को बढ़ाना है। महाराष्ट्र के साथ उत्तर प्रदेश को भी फिल्म उद्योग का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने जॉन बैली के साथ बैठक की। इसके बाद वे लखनऊ प्रस्थान कर गए। शाम को आगरा के महापौर नवीन जैन ने जॉन बैली को ताजमहल का भ्रमण कराया। जॉन बैली 28 मई, 2019 की सुबह दिल्ली जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो