scriptहिन्दुत्व पर व्याख्यान के लिए महंत योगेश पुरी को Oxford Union England से आमंत्रण | Oxford Union England invited mahant Yogesh puri to speech in Hinduism | Patrika News

हिन्दुत्व पर व्याख्यान के लिए महंत योगेश पुरी को Oxford Union England से आमंत्रण

locationआगराPublished: Jan 07, 2020 09:42:01 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) के छात्रसंघ ऑक्सफोर्ड यूनियन की स्थापना 1823 में हुई थी।

Mahant yogesh puri

Mahant yogesh puri

आगरा। सनातन धर्म के बारे में गहन जानकारी रखने वाले श्रीमनःकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar mandir) के महंत योगेश पुरी (Yogesh puri) को एक बार फिर ऑक्सफोर्ड यूनियन (The oxford Union) इंग्लैंड (England) से आमंत्रण आया है। उन्हें हिन्दू धर्म (Hindu religion) पर व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया है। ऑक्सफोर्ड यूनियन के अध्यक्ष क्रिश सुलीवैन (Chris Sullivan) ने मंहत योगेश पुरी को एक पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि ऑक्सफोर्ड यूनियन का आतिथ्य स्वीकार करने की कृपा करें। महंत योगेशपुरी पहले भी यहां व्याख्यान दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें

मदद करो लेकिन जताओ नहीं, पढ़िए जीवन को सीख देने वाली चिड़ियों की यह छोटी सी कहानी

Oxford Union
1823 में हुई थी स्थापना

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) के छात्रसंघ ऑक्सफोर्ड यूनियन की स्थापना 1823 में हुई थी। इसके तहत इंग्लैंड में दुनियाभर की हस्तियों को अपने विचार रखन के लिए आमंत्रित किया जाता है। माना जाता है कि ऑक्सफोर्ड यूनियन छात्रों की सर्वाधिक प्रतिष्ठित संस्था है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रीगन, निक्शन, कार्टर, मैलकॉम, मदर टेरेसा, दलाई लामा समेत तमाम हस्तियां को भाषण के लिए बुलाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें

लोगों को दर्द से तड़पता देख मन में जगी डॉक्टर बनने की चाह, जानिए सीएमओ डॉ. शिवकुमार दीक्षित के जीवन की अनकही बातें

Mahant yogesh puri
हिन्दुत्व के बार में जानने की इच्छा

पत्र में कहा गया है कि आध्यात्मिक संतों को भी ऑक्सफोर्ड यूनियन में बुलाया जाता है। योगेश पुरी हिन्दुत्व के बार में गहन जानकारी रखते हैं। इस कारण ऑक्सफोर्ड यूनियन हिन्दुत्व के बारे में जानना चाहती है। संभाषण व्यक्तिगत, प्रश्न उत्तर, साक्षात्कार और अन्य तरीके से भी हो सकता है। इसका प्रसारण ऑक्सफोर्ड यूनियन के यूट्यूब चैनल पर भी किया जाता है, जिसके 100 मिलियन व्यूज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो