scriptयूपी के हर जिले में होगा जंगी प्रदर्शन, शिवपाल यादव की पार्टी कर रही बड़ी तैयारी | Pagatisheel samajwadi party agitation on 18 September in UP | Patrika News

यूपी के हर जिले में होगा जंगी प्रदर्शन, शिवपाल यादव की पार्टी कर रही बड़ी तैयारी

locationआगराPublished: Sep 16, 2019 12:23:11 pm

-18 सितम्बर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन
-भाजपा के खिलाफ जंगी होगा आंदोलनः नितिन कोहली
-आगरा में कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत, बनाई रणनीति

Shivpal yadav

Shivpal yadav

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) ने 18 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। समाजवादी पार्टी ने प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके साथ ही दोनों दलों में सुलह की अब कोई गुंजाइश नहीं बची है। इसके मध्य प्रसपा अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहती है। उत्तर प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन किया जाना है।
Article 370 : शिवपाल यादव ने मोदी सरकार के फैसले की सराहना
जंगी होगा प्रदर्शन

प्रसपा के आगरा जिला प्रभारी नितिन कोहली का कहना है कि 18 सितम्बर को हर जिले में जंगी प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को ढाई साल हो गए हैं। कहीं से भी कोई राहत नहीं है। हर व्यक्ति परेशान है। सबसे ज्यादा समस्या किसानों के सामने है। विकास के नाम पर सिर्फ पत्थर रखे जा रहे हैं। जनता शिवपाल सिंह यादव की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
Nitin kohali
शिवपाल यादव ही विकल्प

प्रसपा के जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव ने प्रदर्शन के संबंध में एक बैठक की। बैठक में प्र आगरा प्रभारी नितिन कोहली ने संबोधित किया। उन्होंने धरना-प्रदर्शन में सभी फ्रंटल अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचने को कहा। बताया कि जनता ने भाजपा को विकास के नाम पर वोट दिया पर कुछ नहीं हुआ। यूपी में अगर कोई विकल्प है तो वह प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव हैं।
योगी ईमानदार मुख्यमंत्री हैं - शिवपाल यादव
ये रहे उपस्थित
बैठक में महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष यूनीस खान, जिला अध्यक्ष अन्जुमन चौधरी, छात्र सभा अध्यक्ष विमल कुमार, युवजन सभा जिला अध्यक्ष शीलू यादव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लक्की शिवहरे, छावनी विधानसभा अध्यक्ष मुबीन खान, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, शाहिद खान, कालीचरण यादव, रेखा यादव, सूरज सिकरवार, पंकज पाठक, मनीष गौतम, आशीष तिवारी, मनीष शर्मा, नवाब सिंह, इमरान कुरैशी, अनीस खान आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो