Reality check Video News: यूपी की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का ये है हाल, यहां तो समय से ही नहीं पहुंच पाते हैं चिकित्सक, रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बंद
समय पर नहीं खुला था स्वास्थ्य केन्द्रपत्रिका ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अछनेरा का रिएलिटी चेक किया था। इसमें पाया गया कि आठ बजे एक ही स्टाफ मौजूद नहीं था। आठ बजकर 10 मिनट पर सफाई कर्मचारी आया था। पौने आठ बजे मरीज आ गए थे, लेकिन उनकी पंजीकरण नहीं हो पा रहा था, क्योंकि खिड़की बंद थी। स्वास्थ्य केन्द्र पर समयबद्धता नहीं दिखाई दी।
इस बारे में डॉ. नंदन सिंह ने पत्रिका को धन्यवाद दिया कि और सुधार का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि विलम्ब से आने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जहां तक उनके समय पर न आने की बात है तो प्रशासनिक कार्य होते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कभी भी बुला लिया जाता है। 24 घंटे भी काम करते हैं। डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि अछनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहले 150 मरीज प्रतिदिन आते थे और अब 300 से 350 मरीज प्रतिदिन देखे जा रहे हैं। प्रतिदिन 5-10 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। कुत्ता काटे के इंजेक्शन पूरी मात्रा में उपलब्ध है। 120 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए कटिबद्ध और सन्नद्ध है।