scriptट्रंप को यमुना और नालों से दुर्गंध न आये इसलिये ताजमहल में रखा गया कन्नौज का इत्र | perfume of Kannauj used in Taj Mahal during Donald trump Visit | Patrika News

ट्रंप को यमुना और नालों से दुर्गंध न आये इसलिये ताजमहल में रखा गया कन्नौज का इत्र

locationआगराPublished: Feb 26, 2020 02:24:07 pm

– उत्तरी दीवार से सटे पार्क की घास में रुई में दबा कर रखा था कन्नौज का इत्र

आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल से खुशनुमा यादें लेकर जाएं इसके लिए प्रशासन को कई जतन करने पड़े। खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक सड़कों को चमकाया गया। डिवाइडर सजाए गए। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग की गईं। ताजमहल को धोया गया लेकिन इतने के बाद भी प्रशासन को एक बात की चिंता सता रही थी। कहीं ट्रंप-मेलानिया को बदबू न आ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ताज के पीछे ही यमुना है, यमुना की हालत किसीसे छिपी नहीं है। साथ ही आसपास नाले भी हैं। मुख्यमंत्री योगी जब ट्रंप के स्वागत की तैयारियों का जायजा लेने आए तब उन्होंने बदबू आने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद से प्रशासन की धड़कन बढ़ी हुई थी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यदि कोई भी कमी रह गई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें– ट्रंप-मेलानिया के दस सवाल जिनका उत्तर जानने की थी बेहद उत्सुकता, इस जवाब को सुनकर भावुक हुईं मेलानिया

प्रशासन ने इसका तोड़ निकाला। नाले की बदबू दूर करने के लिए फाइटो रेमेडिएशन, मोगरे की माला, चेन्नई से केमिकल मंगवा कर ट्रीटमेंट कराया गया। यमुना नदी की ओर से पानी में आ रही दुर्गंध रोकने के लिए पानी में क्लोरीन डाला गया। यमुना में 950 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, फिर भी काम नहीं चला। इसके बाद ताज की दीवार से सटे पार्क की घास में रुई में दबाकर कन्नौज से मंगवाया इत्र भी रखवाया गया।
यह भी पढ़ें

जानिए उस शख्स के बारे में ट्रंप ने लिया जिसका विजिटिंग कार्ड, दिया गिफ्ट और क्या किया वादा

उत्तरी ओर से चल रही हवाओं के कारण रुई के फाहे में इत्र डालकर 24 जगह रखवाया गया ताकि ट्रंप तक दुर्गंध न जाए। ट्रंप के दौरे से चार घंटे पहले हरे कपड़े और रूई के फाहों में दबाकर कन्नौज से मंगवाया गया विशेष इत्र यमुना किनारे रखवाया गया। इस इत्र में पुष्‍प, कस्‍तूरी, कपूर, केसर, सफेद चमेली आदि का प्रयोग किया गया। बताया जाता है कि इस इत्र की एक छोटी सी बोतल तैयार करने में कमसे कम 15 दिन का समय लगता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो