आगरा में पेट्रोल और डीजल के दामों में नहीं है अधिक अंतर, प्रदर्शन के बीच यह है आज का रेट
— पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर पर बढ़ी कीमतों को लेकर लगातार बढ़ रहा है विरोध प्रदर्शन।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। पेट्रोल—डीजल और रसोई गैस सिलेंडर पर लगातार हो रही मूल्य वृद्धि का सामाजिक संगठनों, विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसके बाद भी लगातार दाम बढ़ रहे हैं। शुक्रवार (आज) पेट्रोल और डीजल के दाम कुछ इस तरह हैं। आगरा में पेट्रोल की कीमत 88.30 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल के रेट 80.63 रुपए प्रति लीटर है। गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 26 पैसे और डीजल पर 32 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई थी।
यह भी पढ़ें—
पेट्रोल—डीजल और टोल टैक्स मूल्य वृद्धि के विरोध में धरने पर बैठे अधिवक्ता
सुबह से लागू होती हैं बढ़ी रेट
पेट्रोल और डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी के अलावा डीलर का कमीशन समेत अन्य ख्सर्चे जोड़कर लागू किया जाता है। पेट्रोल पंप मालिक सुभाष गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर दाम बढ़ने के बाद सुबह छह बजे से वह लागू होता है। आगरा में सुबह आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में लकड़ी व उपले से चूल्हा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने सरकार के कार्यो पर सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें—
फर्जी कागजों के सहारे देश सेवा करने का सपना संजोने वाले 15 गिरफ्तार
कांग्रेस ने भी किया विरोध
फिरोजाबाद में कांग्रेस ने पेट्रो—डीजल मृल्य वृद्धि का विरोध किया। सरकार का पुजला दहन कर मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने भी कार से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर मृल्य वृद्धि कम किए जाने की मांग की।
अब पाइए अपने शहर ( Agra News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज