scriptफोटो मेें दिखा यमुना का दर्द | Photo exhibition on yamuna river | Patrika News

फोटो मेें दिखा यमुना का दर्द

locationआगराPublished: Oct 13, 2017 06:13:41 pm

अगर ऐतहासिक इमारतें सुरक्षित रखनी हैं और शहरी क्षेत्र में यमुना नदी को जीवित करना है, तो यमुना नदी पर डाउनस्ट्रीम बैराज निर्माण की सख्त जरूरत है।

yamuna river

yamuna river

आगरा। रिवर कनेक्ट अभियान के सहयोग से केंद्रीय हिंदी संस्थान के पत्रकारिता के स्टूडेंट्स ने आज होटल एलिवेट में यमुना प्रदूषण पर एक फोटो प्रदर्शिनी का आयोजन किया, इस प्रदर्शनी में 200 से ज्यादा चित्रों के माध्यम से यमुना नदी के दर्द और चिंताजनक हालत पर फोकस किया गया। फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ भाजपा नेता राज कुमार खंडेलवाल ने फीता काट कर किया। राज कुमार ने कहा कि अगर ऐतहासिक इमारतें सुरक्षित रखनी हैं और शहरी क्षेत्र में यमुना नदी को जीवित करना है, तो यमुना नदी पर डाउनस्ट्रीम बैराज निर्माण की सख्त जरूरत है।
लोगों को जोड़ने का प्रयास
रिवर कनेक्ट अभियान के ब्रज खंडेलवाल ने बताया की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जोड़ने की कोशिश है। जब तक नगरवासी संगठित होकर यमुना के उद्धार के लिए आवाज़ बुलंद नहीं करेंगे तब तक आगरा की जीवन रेखा मृतप्राय रहेगी। पिछली एक अप्रैल 2015 से नित शाम आरती सभा के द्वारा इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जा रहा है और आगरा शहर के हर वर्ग को यमुना शुद्दिकरण अभियान से जोड़ने का कार्य किया गया है।
इन्होने लगाई प्रदर्शनी
प्रदर्शनी केंद्रीय हिंदी संसथान के स्टूडेंट्स के एक ग्रुप इंद्रधनुष द्वारा लगाई गयी थी। मिस रिमझिम वर्मा के नेतृत्व में सतेंद्र दीक्षित, डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, मुकुट, देव दत्त, सौरभ, अमृत सिंह, राकेश कुमार, ऋतू सिंह, शालिनी, जावित्री, जावित्री देवी, प्रदीप राठोड, सोनू भूकेश, नीलम, शिवानी, अभिदीप, अमित कुमार, मनोज सिंह, ओमकार भरद्वाज, अश्विनी प्रताप, अलोक सैनी, सोनवीर चाहर, अजय सिंह तोमर, यासीन खान, अजय आनंद, सुधीर कुमार, सुरेश चाँद शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, रमाकांत, काजल यादव आदि ने अपनी फोटोज प्रदर्शित की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, शैलेन्द्र सिंह नरवार, रंजन शर्मा, दीपक राजपूत, पद्मिनी अय्यर, नृत्य ज्योत कत्थक केंद्र की ज्योति खंडेलवाल, विशाल झा, सुभाष झा, मथुराधीश मंदिर के गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, यमुना आरती के पंडित जुगल किशोर, मोहन चौधरी गोवेर्धन, शाहतोष गौतम, प्रमोद गौतम, निधि पाठक, मुनीश वर्मा, नीलेश, गौरव पाठक, आदि उपस्थित रहे। ब्रज मंडल हेरिटेज कंजर्वेशन सोसाइटी के श्रवण कुमार सिंह ने आभार और धन्यवाद ज्ञापन दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो