scriptWorld Record के लिए बुलंद दरवाजा से महिलाओं की आवाज बुलंद | Pink Belt Mission Workshop in Fatehpur sikri for World Record | Patrika News

World Record के लिए बुलंद दरवाजा से महिलाओं की आवाज बुलंद

locationआगराPublished: Feb 17, 2020 11:44:11 am

Submitted by:

suchita mishra

-रासा इंटरनेशनल स्कूल, फतेहपुर सीकरी में पिंक बेल्ट मिशन की कार्यशाला-19 फरवरी को एकल्वय स्पोर्ट्स स्टेडियम, आकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएं

World Record के लिए बुलंद दरवाजा से महिलाओं की आवाज बुलंद

World Record के लिए बुलंद दरवाजा से महिलाओं की आवाज बुलंद

आगरा। रासा इंटरनेशनल स्कूल, फतेहपुर सीकरी में पिंक बेल्ट मिशन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पिंक बेल्ट मिशन की संस्थापक अपर्णा राजावत ने छात्राओं को मानसिक एवं भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहने के टिप्स दिए। उन्हें महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों के जानकारी दी। स्मार्टफोन एवं कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय किस तरह की सावधानी का उपयोग करें, यह बताया। इस दौरान लड़कियों ने भी उनसे सवाल किए। इसके साथ ही छात्राओं में जोश आ गया। छात्राओं ने कहा कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है प्रत्येक नारी को आना है।
World Record के लिए बुलंद दरवाजा से महिलाओं की आवाज बुलंद
महिलाओं के प्रति समाज की सोच को बदलें
अपर्णा राजावत ने कहा कि पिंक बेल्ट मिशन के साथ देश की लाखों महिलाएं कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं। खुद अपनी हीरो बन रही है। महिलाओं में भी अलख जगा रही हैं। देश की हर लड़की को खड़ी होकर महिलाओं के प्रति समाज की सोच को बदलना है। 19 फरवरी को सुबह 8 बजे एकल्वय स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा आकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास बनाना है। यहां से पूरे विश्व तक संदेश पहुंचाना है कि अब और बर्दाश्त नहीं। वर्ल्ड रिकॉर्ड आगरा की महिलाओं की परीक्षा है। नारी सम्मान की बात है। इस कार्यक्रम में सभी को अधिक से अधिक संख्या में आना है। साथ ही प्रत्येक छात्रा को अपने साथ अन्य छात्रों को भी लेकर आना है। प्रत्येक नारी को आगे बढ़ना है।
World Record के लिए बुलंद दरवाजा से महिलाओं की आवाज बुलंद
हौसले बुलंद
बुलंद दरवाजे के सामने अपर्णा राजावत ने लड़कियों के हौसले बुलंद किए। इस मौके पर पिंक बेल्ट मिशन की संस्थापक अपर्णा राजावत एवं हॉलीवुड फिल्म के डायरेक्टर जॉन मेक रीट, चेयरमैन सीए संजय अग्रवाल, वाइस चेयरमैन रिशु अग्रवाल, डॉ नीतू चौधरी, कोषाध्यक्ष शिखा अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रासा स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश श्रीवास्तव पिंक बेल्ट मिशन की कार्यशाला मैं उपस्थित रहे। सिमोन लिमा व तथा पिंक बेल्ट मिशन की यूपी हेड आशा सिंह की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो