Pink Belt Mission का 19 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम में बनेगा World Record
25 हजार महिलाओं को एक साथ आत्मसुरक्षा का दिया जाएगा प्रशिक्षण
Guinness World Records की टीम आई, सुबह आठ बजे पहुंचे सभी
इस दौरान हॉलीवुड फिल्म पिंक बेल्ट की शूटिंग भी की जाएगी

आगरा। पिंक बेल्ट मिशन की संस्थापक अपर्णा राजावत ने सभी महिला संगठनों छात्राओं एवं सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं से अपील की है कि गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 19 फरवरी को सुबह आठ बजे एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम पहुंचें। यह आगरा की नारी शक्ति का कार्यक्रम है। शहर की प्रत्येक महिला का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में भागीदारी कर वह संपूर्ण विश्व को नारी सशक्तिकरण का संदेश दे सकेंगी। 25 हजार महिलाओं को जुटाने का लक्ष्य है।
देर से आने वाले सिर्फ दर्शक होंगे
गिनीज बुक वल्र्ड रिकॉर्ड का कार्यक्रम में सुबह आठ बजे से शुरू होगा। ठीक नौ बजे से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए जो लोग समय पर पहुंचेंगे, उनको ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रक्रिया में शामिल किया जा सकेगा। समय के उपरांत पहुंचने वाले लोग दर्शक तो हो सकते हैं लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके लिए सभी लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग वर्ल्ड रिकाॅर्ड कार्यक्रम में भागीदारी कर सकें।
हॉलीवुड फिल्म पिंक बेल्ट की शूटिंग भी होगी
सुबह नौ बजे से दस बजे तक वर्ल्ड रिकॉर्ड का कार्यक्रम चलेगा। गिनीज बुक की टीम इस कार्यक्रम का विश्लेषण करेगी।उसके बाद ही वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना या नहीं इसकी घोषणा करेगी। गिनीज बुक की टीम के विश्लेषण के दौरान अन्य कार्यक्रम होंगे। उक्त कार्यक्रम पर बन रही हॉलीवुड फिल्म पिंक बेल्ट की शूटिंग भी इस दौरान होगी। हॉलीवुड फिल्म के निर्देशक जॉन मैक्रीट भी इसके लिए आगरा पहुंच गये हैं। गत 15 दिन से शहर में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म का क्लाइमैक्स गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा।

डेढ़ लाख महिलाओं को प्रशिक्षण
यहां उल्लेखनीय है कि पिंक बेल्ट मिशन द्वारा महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए लंबे समय से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत अभी तक डेढ़ लाख महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश पुलिस, राजस्थान महिला आयोग, उत्तराखंड सरकार, यूनीसेफ आदि ने भी पिंक बेल्ट मिशन के सहयोग से देश भर में अनेक कार्यशालाओं का आयोजन किया है।
कार्यक्रम के संयोजक संदेश जैन की अपील
कार्यक्रम के संयोजक संदेश जैन ने कहा है कि शहर की बेटी अपर्णा राजावत के मध्यम से शहर की महिलाएं पूरी दुनियां को ये संदेश देने जा रही हैं कि अब महिला अबला नहीं सबला है, वह अपनी सुरक्षा खुद करने में सक्षम हैं। कार्यक्रम में पिंक बेल्ट मिशन की लगभग दौ सौ से अधिक कार्यकर्ता एवं लगभग एक दर्जन अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता लगे हैं। इसके अलावा शहर के महिला संगठनों की कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान को गति प्रदान कर इसकी सफलता के लिए प्रयास किये हैं। इनमें मशाल जुलूस, जगह जगह स्कूलों में कार्यक्रम का अयोजन किया गया।
पुरुषों ने की अपील
पिंक बेल्ट मिशन के 19 फरवरी को एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से अपनी शक्ति दिखाने की पुरुषों ने भी अपील की है। कार्यक्रम संयोजक संदेश जैन, रवि जैन, शेखर सिंह ने कहा है कि उक्त कार्यक्रम में शहर की महिलाएं शहर की आन बान शान को ऊंचा रखने जा रही हैं। इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय भी शहर की महिलाओं को ही जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर की महिलाओं की आवाज की गूंज पूरे विश्व में जाएगी। इस कार्यक्रम में शहर की सभी महिलाएं आमंत्रित हैं एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में महिलाओं की शक्ति का परीक्षण भी होगा। इसके लिए महिलाओं को अपनी पूरी दम लगा कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए।
अब पाइए अपने शहर ( Agra News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज