scriptप्रधानमंत्री के विरोध का ऐलान करने वालों के यहां पुलिस की रातभर दबिशें, श्याम सिंह चाहर भूमिगत | PM modi rally in agra UP police arrested leaders latest news | Patrika News
आगरा

प्रधानमंत्री के विरोध का ऐलान करने वालों के यहां पुलिस की रातभर दबिशें, श्याम सिंह चाहर भूमिगत

समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान नेता, छात्रा नेता का भाई हिरासत में।

आगराJan 09, 2019 / 07:50 am

अभिषेक सक्सेना

कुलदीप शर्मा

कुलदीप शर्मा

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली 9 जनवरी, 2019 को कोठी मीना बाजाप मैदान पर है। रैली के दौरान विरोध की घोषणा करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए रातभर दबिश दी गई। एक किसान नेता कोहिरासत में लिया गया है। समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा भी पुलिस हिरासत में है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नेता भी पुलिस ने पकड़ लिए हैं। हर किसी पर निगाह रखी जा रही है।
समान अधिकार पार्टी

समान अधिकार पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा एवं हाजी आर के उस्मानी को हिरासत में लिया है। उन्हें रात्रि में हील सदर थाने भेजा गया। कुलदीप शर्मा की मांग है कि प्रधानमंत्री आगरा से किए गए वादे पूरे करें। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन‌ समान अधिकार पार्टी से पूरी तरह भयभीत है। समान अधिकार पार्टी आरक्षण एवं एससी-एसटी एक्ट का पूरे देश में विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किया गया है, जो गलत है।
किसान नेता

किसान नेता श्याम सिंह चाहर और सोमवीर सिंह यादव ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री के रैली स्थल कोठी मीना बाजार मैदान को पशुओं से भर देंगे। इसके बाद थाना डौकी पुलिस ने सोमवीर सिंह यादव को उनके घर से पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिया गया है। श्याम सिंह चाहर के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वे नहीं मिले। अपनी गिरफ्तारी के कारण श्याम सिंह चाहर भूमिगत हो गए हैं। उनका कहना है कि किसानों की समस्याओं को लेकर हर हाल में पशुओं के साथ कोठी मीना बाजार मैदान पहुंचेंगे। एक यही तरीका है प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का।
एनएसयूआई और वकील

एनएसयूआई के छात्र नेता अंकुश गौतम के अनुज अभिमन्यु गौतम को पुलिस ने घर से रात्रि में उठा लिया। अंकुश गौतम पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ दीवारों पर नारे लिखे। अधिवक्ता चौधरी अजय सिंह का कहना है कि विरोध की आशंका चलते पुलिस वकीलों को गिरफ्तार कर रही है। यह लोकतंत्र पर हमला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो