scriptभाजपा नेताओं को शाम चार बजे का इंतजार, हो रहे व्याकुल | PM narendra modi address Agra lok sabha bjp workers today in sursadan | Patrika News

भाजपा नेताओं को शाम चार बजे का इंतजार, हो रहे व्याकुल

locationआगराPublished: Oct 10, 2018 08:03:47 am

भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा- हां, हमसे समय काटे नहीं कट रहा है। बेसब्री से चार बजे का इंतजार कर रहे हैं।

Narendra Modi

नरेन्द्र मोदी

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए आज सबसे बड़ा दिन है। नवरात्र के पहले दिन ही शाम चार बजे का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। इस बारे में जब भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे से पूछा गया तो उन्होंने कहा- हां, हमसे समय काटे नहीं कट रहा है। बेसब्री से चार बजे का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

आज बदलने वाली है आपकी किस्मत, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसे मिलेगा लाभ

narendra modi
आखिर क्या होने वाला है

असल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगरा लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को नाम दिया गया है न्यू इंडिया संवाद। न्यू इंडिया संवाद कार्यक्रम 10 अक्टूबर, 2018 को शाम चार बजे से सूरसदन सभागार में होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री अपने चेहेत कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कोई कार्यकर्ता सवाल पूछना चाहता है, तो पूछ सकता है। उसकी बात भी सुनी जाएगी। कार्यकर्ताओं को ताकीद किया गया है कि वे कोई नकारात्मक बात न करें।
यह भी पढ़ें

देवगुरु बृहस्पति 11 अक्टूबर को करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत

BJP
नमो ऐप

नमो ऐप के जरिए भी प्रधानमंत्री को सुना जा सकता है। भाजपा बृज क्षेत्र कार्यालय में इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी भाजपा पदाधिकारियों को नमो ऐप मोबाइल में डाउनलोड भी कराया गया है। नमो ऐप के जरिए सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कायम किया जा सकता है। सूरसदन सभागार की क्षमता एक हजार लोगों के बैठने की है। आगरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। हर कोई प्रधानमंत्री को सुनना चाहता है। ऐसे में भाजपा नेताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है कि किस-किससे मना करें।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS:मुलायम सरकार में मंत्री रहे इस मुस्लिम नेता ने किया था बड़ा घोटाला, जांच रिपोर्ट आने के बाद मची खलबली, चलेगा मुकदमा

PM Narendra Modi
आगरा लोकसभा क्षेत्र

याद रहे कि आगरा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं डॉ. रामशंकर कठेरिया। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी हैं।आगरा लोकसभा क्षेत्र में आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, छावनी, एत्मादपुर और जलेसर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सांसद प्रवक्ता शरद चौहान ने बताया कि न्यू इंडिया संवाद को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री का संबोधन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो