आगरा

महिलाओं के गले से एक झटके में पार कर देते थे सोने के आभूषण

ताजगंज पुलिस ने पकड़े चेन स्नैचर, बरामद हुआ सामान

आगराMay 15, 2018 / 05:55 pm

अभिषेक सक्सेना

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में चेन स्नैचिंग की वारदातें बढ़ गईं थीं। बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। ताजगंज पुलिस चेन स्नैचरों को पकड़ने के लिए भरकस प्रयास कर रही थी। एकता चौकी प्रभारी और डिवीजन चौकी प्रभारी संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई की गई तो दो शातिर लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: भाजपा सांसद की चौपाल में जमकर चले लात घूंसे, किसानों ने फेंकी कुर्सियां

पूछताछ में कबूली लूट और चोरी की वारदातें
थाना ताजगंज उपनिरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने पूर्व में की गईं चोरियों की जानकारी दी। अभियुक्त यशपाल ने पूछताछ में बताया कि दो महीने पहले पराग डेरी 15 पीएसी के पास एक चेन लूटी थी। वहीं एक चेन और मंगलसूत्र पिछले महीने नेहरू एन्कलेव के पास छीना था। कुछ महीने पहले एक मोटरसाइकिल भी उन्होंने चोरी की थी। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम अर्जुन पुत्र सोवरन सिंह निवासी रोहता थाना सदर और यशपाल पुत्र किशनलाल निवासी रोहता थाना सदर हैं।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: वट सावित्री पूजा: अखंड सौभाग्य के लिए इस विधि से करें पूजा
पुलिस ने बरामद किया ये सामान
ताजगंज पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से लूट का माल भी बरामद किया गया है। दो पीली धातु की चेन, एक टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल, एक एक तमंचा और जिंदा कारतूस पकड़े गए अभियुक्तों से बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार करने वालों में ये रहे शामिल
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भुवनेश कुमार, उपनिरीक्षक विदेश कुमार त्यागी, हेड कां. सतेंद्र सिंह थाना ताजगंज, कां.अनुरुद्ध कुमार, कां. राम प्रभाकर, चालक रामकुमार थाना ताजगंज मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: देश की रक्षा में शहीद हुआ आगरा का बहादुर लाल

Home / Agra / महिलाओं के गले से एक झटके में पार कर देते थे सोने के आभूषण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.