यह था मामला
पांच जनवरी को थाना फरिहा क्षेत्र के सेंगर नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। शव की पहचान वीरपाल उर्फ बिल्लू निवासी गांव लखौआ थाना फरिहा के रूप में हुई। पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई। गांव में पूछताछ की गई तो पुलिस को जानकारी हुई कि गांव के दो युवक शिवा और अनिल उसी दिन से लापता हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को नगला भादों मोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात भी कुबूल कर ली।

यह किया खुलासा
हत्यारोपी शिवा ने पुलिस को बताया कि उसका मृतक की बहन से मिलना जुलना था। इसकी जानकारी उसके भाई को हो गई थी। तभी से वह झगड़ा करने लगा था। उसने अपने साथी अनिल और रॉकी निवासी इटौली थाना फरिहा के साथ मिलकर उसकी उस समय हत्या कर दी जब वह जानवर चराने के लिए खेत पर गया था और मेड़ पर बैठा थी। तभी पीछे से आकर उन्होंने मोटरसाइकिल के क्लिच तार से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस फरार रॉकी की तलाश कर रही है।