scriptमुठभेड़ में हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड के गोदाम से लूट करने वाला एक दबोचा, लूटी गई रकम बरामद | Police encounter one robber arrest in agra | Patrika News

मुठभेड़ में हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड के गोदाम से लूट करने वाला एक दबोचा, लूटी गई रकम बरामद

locationआगराPublished: Dec 28, 2020 11:19:22 am

Submitted by:

arun rawat

— थाना न्यू आगरा क्षेत्र की पॉश लॉयर्स कॉलोनी से की थी बदमाशों ने लूट।

Encounter

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश

आगरा। आगरा की पॉश कॉलोनी में स्थित हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड के गोदाम से हुई लूट का पुलिस ने दो दिन में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने लूटी गई रकम बरामद कर ली है।
शास्त्रीपुरम से पकड़ा
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के लॉयर्स कॉलोनी में दो दिन पहले दो बदमाशों ने हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड के गोदाम से 11 लाख की लूट की थी। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आकाश निवासी मंडी सईद खां, थाना हरीपर्वत का रहने वाला है। वह इस समय शास्त्रीपुरम में रह रहा था। पूर्व में हिंदुस्तान लीवर कंपनी के गोदाम में ही काम करता था। इसलिए उसे कैश आने और जाने की जानकारी थी। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लगभग 11 लाख रुपए कैश बरामद भी कर लिया गया है।

पैदल आए थे बदमाश
वारदात के लिए बदमाश पैदल ही आए थे। उन्होंने लूट के बाद गोदाम से मालिक की बाइक ले गए। यह 100 मीटर चलकर बंद हो गई तो पैदल ही भाग गए। पुलिस ने इसे चेक कराया तो पता चला कि इसमें तेल कम था। तेल मेन में लगा था, रिजर्व करने पर ही चल सकती थी। बदमाशों ने प्रवीन बंसल के गोदाम से लूट की थी। उस समय गोदाम पर उनकी पत्नी शालिनी बंसल, कर्मचारी ललित और गार्ड करन थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो