scriptPolice station warehouse licensed gun missing officers searching old records | थाने में हुई चोरी! मालखाने से लाईसेंसी बन्दूक गायब, पुलिस महकमे में हड़कंप | Patrika News

थाने में हुई चोरी! मालखाने से लाईसेंसी बन्दूक गायब, पुलिस महकमे में हड़कंप

locationआगराPublished: Oct 12, 2023 02:55:02 pm

Submitted by:

Prateek Pandey

आगरा में पुलिस थाने से लाइसेंसी बंदूक गायब होने का मामला सामने आया है। यह बंदूक वर्ष 2012 में जमा कराई गई थी। आइये आपको बताते हैं पूरा मामला…

Police station warehouse licensed gun missing officers searching old records
आगरा में पुलिस थाने से लाइसेंसी बंदूक गायब होने का मामला सामने आया है। यह बंदूक वर्ष 2012 में जमा कराई गई थी। बंदूक के मालिक की मौत के बाद उनके बेटे ने वारिसान के तौर पर बंदूक का शस्त्र लाइसेंस अपने नाम करा लिया था। लेकिन जब वह बंदूक लेने थाने पहुंचा तो उसे बताया गया कि बंदूक मालखाने में नहीं मिल रही है। इसके बाद बंदूक के लिए थाने के चक्कर काटते रहे।
पुलिस आयुक्त द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने पर थाने में अब वर्ष 2012 से मालखाने का रिकार्ड खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मालखाने का चार्ज किसके पास था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.