scriptआलू किसानों का कमिश्नरी में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से की ये बड़ी मांग | Potato farmers demonstrated in Commissioner Agra | Patrika News

आलू किसानों का कमिश्नरी में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से की ये बड़ी मांग

locationआगराPublished: Aug 29, 2019 06:55:55 pm

आलू उत्पादक किसानों ने आगरा आयुक्त के कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

आलू किसानों का कमिश्नरी में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से की ये बड़ी मांग

आलू किसानों का कमिश्नरी में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से की ये बड़ी मांग

आगरा। आलू उत्पादक किसानों ने आगरा आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन कर पिछले पांच वर्षों से लगातार हो रहे घाटे की पीड़ा को रखा। इसके साथ ही सरकार द्वारा किसान के नाम पर 150 से 200 किलोमीटर दूर आलू बिक्री के लिए ले जाने पर व्यापारियों को दी जा रही छूट का विरोध किया। किसानों ने तय किया कि समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में अतिशीघ्र बड़े आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन अपर आयुक्त आगरा मण्डल आगरा साहब सिंह को सौंपा।
ये रखीं मांग
1- आगरा में सरकार के द्वारा आलू प्रसंस्करण केन्द्र की स्थापना के लिए लम्बित मांग को जल्दी पूरी की जानी चाहिए, जिससे आलू उत्पादकों की समस्या का कुछ स्थाई समाधान हो सके।
2- कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू पर 250 रुपये प्रतिकुन्तल की सरकारी मदद सीधे आलू उत्पादक किसान के खाते में तत्काल दी जाए, जिससे आत्महत्या करते किसान को राहत तुरंत मिल सके।

3- आलू के सबसे छोटे साइज (किर्री) को सरकार सरकारी खरीद के जरिए गाय व सांड के लिए प्रदेश में खोले जा रहे गौ आश्रय केन्द्रों में सप्लाई कराए, इससे किसानों को घाटे से उबरने में अत्यधिक सहायता मिलेगी।
4- छलेसर व गुतिला में धरना रत किसानों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उन पर लगे सभी झूठे मुकदमे बापिस लिए जाए।

ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान डॉ. मालती चौधरी, समग्र विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, सिस्टम सुधार संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, रामनाथ सिकरवार लक्ष्मन सेना, अतुल सिरोही, आलू किसान विकास समिति पुष्पेन्द्र जैन, सौरभ यादव, भूमि बचाओ संघर्ष समिति के मनोज शर्मा, कुशल पाल सिंह नादऊ, सन्तोष शर्मा, रघुवीर सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो