scriptशिवपाल यादव की पार्टी PSP संजय प्लेस के व्यापारियों के साथ, धरने पर बैठे नेता, आमरण अनशन की चेतावनी | Pragatisheel Samajwadi Party agitation for sanjay place agra traders | Patrika News

शिवपाल यादव की पार्टी PSP संजय प्लेस के व्यापारियों के साथ, धरने पर बैठे नेता, आमरण अनशन की चेतावनी

locationआगराPublished: Feb 12, 2020 09:44:09 am

Submitted by:

suchita mishra

नगर निगम अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लाइसेन्स दियाः नितिन कोहली
ठेकेदार की अवैध वसूली की खामियाजा आगरा के हर व्यक्ति को भोगना पड़ेगा

Nitin kohli

Nitin kohli

आगरा। शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने संजय प्लेस के व्यापारियों का समर्थन किया है। पार्किंग के मुद्दे पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में सहभागिता की। 29वें दिन धरने पर बैठे और आगे भी समर्थन का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें

प्रोफेसर अशोक मित्तल डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

Nitin kohli
नितिन कोहली ने दी चेतावनी

संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन चल रहा है। नगर निगम से मांग की जा रही है कि पार्किंग शुल्क समाप्त किया जाए। आरोप है कि नगर निगम के ठेकेदार पार्किंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली व जिला अध्यक्ष धारा यादव जी के नेतृत्व में प्रसपाइयों ने एक दिन के क्रमिक अनशन पर बैठकर समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण ने जब ये दुकान बेची थीं तो नक्शे के मुताबिक पार्किंग व्यवस्था भी लिखित में दिखाई थी। नगर निगम अपने कुछ चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिये ठेकेदारी का लाइसेन्स दे रखा है। यह क्रमिक अनशन प्रशासन को चेतावनी है। अगर व्यापारियों की मांगे पूरी न की गयी तो यह अनशन आमरण अनशन में तब्दील कर देंगे।
यह भी पढ़ें

पति ने घर से निकला, पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो महिला लेट गई हाईवे पर

Nitin kohli
तानाशाही खत्म कराएंगे

अनशन पर बैठे जिला अध्यक्ष धारा यादव ने कहा कि पार्टी की तरफ अपने व्यापारी भाइयों को भरोसा दिलाता हूं कि जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी, पूरी पार्टी साथ होगी। आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन को जब तक चलायेगी जब तक नगर निगम की तानाशाही खत्म न कर दें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने हमेशा व्यपारियों के हित की बात की है। महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि यह आंदोलन सिर्फ व्यापारियों का ही नहीं बल्कि हर जन का आंदोलन है। अवैध वसूली का खामियाजा सबसे ज्यादा जनता को भोगना पड़ेगा। संजय प्लेस एक ऐसा बाजार है जहां पूरे आगरा का व्यक्ति खरीदारी करने आता है।
यह भी पढ़ें

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रमुख रूप से लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अंजुमन चौधरी, महानगर अध्यक्ष यूनिस खान, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शीलू यादव, महानगर अध्यक्ष अमरजोत साहनी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लक्की शिवहरे, इमरान कुरैशी, अकबर, जयप्रकाश निगम, राजीव फौजदार, पवन लवानिया, सुमन लता सक्सेना, आशु दिवाकर, वाजिद उस्मानी, शाहिद खान, अनुज जैन, लाले याद, उमेश सिंह, करनवीर सिंह, वरुण देशभक्त, राजा सिंह, बाबू लाल, सोनू कुशवाहा, सतेंद्र पंडित, प्रदीप सिंह, विकास यादव, मनीष शर्मा, सूरज भारद्वाज आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो