scriptहैवानियत की ये कहानी दहला देगी आपका दिल, गर्भवती महिला की हालत गंभीर, कोख में मर गया बच्चा | Pregnant woman Beaten for dowry in Agra up news in hindi | Patrika News
आगरा

हैवानियत की ये कहानी दहला देगी आपका दिल, गर्भवती महिला की हालत गंभीर, कोख में मर गया बच्चा

थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव सदूपुरा का है मामला, पुलिस ने मायका पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।

आगराNov 04, 2017 / 10:56 am

धीरेंद्र यादव

Pregnant woman

Pregnant woman

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव सदूपुरा गांव में दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसे धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला गंभीर अवस्था में घर के बहार पड़ी हुई थी, गंभीर स्थिति देख पिता ने इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मुकदमा हुआ दर्ज
पीड़िता के भाई उदयवीर ने आरोपी दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ व जान से मारने के प्रयास की, थाना इरादत नगर में शिकायत दर्ज कराई है। थाना इरादत नगर प्रभारी निरीक्षक सलीम खान का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
2013 में हुआ था विवाह
थाना सैयां के रजपुरा गांव निवासी अतर सिंह गुर्जर की बेटी सोनवती की शादी 4 वर्ष पूर्व 01-06-2013 को आगरा जिला के थाना इरादत नगर क्षेत्र के सदूपुरा गांव निवासी मुन्ना लाल गुर्जर के बेटे वकील के साथ धूमधाम से हुई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शादी के 6 महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सोनवती के साथ मारपीट की जाने लगी। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के 6 महीने बाद ही वकील पत्नी को मायके छोड़ गया था। मायके पक्ष के बुजुर्ग लोगों ने ससुराल पक्ष की मांग पूरी कर 2 लाख रुपये और एक सोने की चैन देकर पीड़ित सोनवती को ससुराल भेज दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर पीड़ित सोनवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
गर्भवती को भूख रखा और फिर कर दी मारपीट
पीड़ित महिला के भाई के अनुसार ससुरालियों ने उसकी गर्भवती बहन को कई दिनों तक भूखा रखा और मारपीट कर शारीरक रूप से प्रताड़ित किया। 30 अक्टूबर 2017 को मोका मिलते ही पीड़ित महिला ने फोन से पिता को सूचना दी, जहां पिता के आने पर पीड़ित महिला सोनवती ने अपने पिता को अपना दर्द बातया। हालत बिगडऩे पर पीड़ित महिला के पिता ने उसको आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां उपचार के दोरान पीड़ित महिला को प्रसव के दौरान मृत बच्चे को जन्म दिया। मायके पक्ष का अरो है की पीड़ित महिला सोनवती को भूखा रखने और मारपीट और सही समय इलाज ना मिलने पर बच्चा मृत पैदा हुआ है। घटना के बाद से महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सलीम खान के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Home / Agra / हैवानियत की ये कहानी दहला देगी आपका दिल, गर्भवती महिला की हालत गंभीर, कोख में मर गया बच्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो