scriptProstitution was going on in home stay, girl rescued | Agra news: होम स्टे में चल रहा था देह व्यापार, किशोरी को छुड़ाया | Patrika News

Agra news: होम स्टे में चल रहा था देह व्यापार, किशोरी को छुड़ाया

locationआगराPublished: Sep 17, 2023 01:00:10 pm

Submitted by:

Upendra Singh

Agra news: आगरा में होम स्टे में देह व्यापार चल रहा था। शनिवार दोपहर पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। एक किशोरी को भी चंगुल से बाहर निकाला।

agra_news.jpg
Agra news: इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि होम स्टे में देह व्यापार की सूचना मिली थी। ACP सदर अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। कमरे में एक किशोरी भी मिली। किशोरी पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। उसका आधार कार्ड दिल्ली का है। 4 दिन पहले ही आगरा लाया गया था। पकड़ी गई महिला उसे लेकर आई थी। किशोरी उस महिला को अपनी मौसी बता रही है। किशोरी और महिला के बयान अलग थे। ACP सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताजगंज थाने में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.