scriptमिनी सैफई से उठी आवाज, महापंचायत में शामिल हुए 22 गांव के ग्रामीणों का ऐलान, जानिए आखिर क्या है मामला | Patrika News
आगरा

मिनी सैफई से उठी आवाज, महापंचायत में शामिल हुए 22 गांव के ग्रामीणों का ऐलान, जानिए आखिर क्या है मामला

6 Photos
6 years ago
1/6

ब्लॉक बरौली अहीर के गांव कुआखेड़ा में गांधी जयंती से ही टोरेंट के खिलाफ धरना चल रहा है मिनी सैफई के उपनाम से पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र के 22 गांव बमरौली कटारा फीडर से जुड़े हैं। टोरंट पावर पिछले 8 साल से ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरी टेरिफ से बिजली का बिल वसूल रही है। ग्रामीण टोरेंट पावर का उत्पीड़न भी झेल रहे हैं।

2/6

इस महापंचायत में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी का समर्थन देने का एलान किया। उन्होंने घोषणा की कि 21 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ग्रामीणों को समर्थन देने पहुँच रहे हैं।

3/6

महापंचायत में पहुंची रालोद अध्यक्ष मालती चौधरी ने टोरंट का विरोध कर रहे ग्रामीणों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए टोरंट का करार नही है। टोरंट ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह लोगों का उत्पीड़न करती है, उसे ग्रामीणों की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। इसलिये किसानों को बिजली डीवीवीएनएल से ही मिलनी चाहिए।

4/6

सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाज़िद निसार और जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने ग्रामीणों का हर कदम पर सहयोग का वादा किया। उन्होंने कहा कि टोरेंट शहर के लिए है न कि गांव देहात के लिए, सपा हर तरीके से किसानों के साथ है।

5/6

इस महा पंचायत को ब्लॉक प्रमुख बिचपुरी यशपाल राणा, आलू उत्पादक समिति के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, समाजसेवी धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, सपा नेता विवेक यादव, किसान नेता सोमवीर यादव,भारतीय किसान यूनियन (भानु) जिला अध्यक्ष विपिन यादव, ग्राम प्रधान बमरौली कटारा जयकिशन कटारा, ग्राम प्रधान बुढ़ाना चोब सिंह, ग्राम प्रधान करवना राधे श्याम यादव, ग्राम प्रधान महुआखेड़ा महाराज सिंह यादव, ग्राम प्रधान कलाल खेरिया, ग्राम प्रधान तोरा, ग्राम प्रधान बढेरा, ग्राम प्रधान लकवली, ग्राम प्रधान बगदा सहित सभी ग्रामीणों ने सम्बोधित किया। ग्राम प्रधान कुआखेड़ा राजेन्द्र यादव ने महापंचायत में हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों और नेताओं का आभार व्यक्त किया।

6/6

इस मौके पर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष कुशल यादव के पति राजपाल यादव, बुढ़ाना के पूर्व प्रधान किरोड़ीलाल यादव, किसान नेता वीरेंद्र यादव, बंटी यादव, तेजपाल यादव, बेनीराम बघेल, बीधाराम बघेल, फौजी प्रेम सिंह, फौजी पहुप सिंह, फौजी रामकिशन यादव, हरिकिशन राजपूत, बॉबी खान, अज़ीज़, श्रीकिशन यादव, के के गुप्ता, ओमवीर सिंह यादव, अजंट सिंह, देवीसिंह नेताजी, महेंद्र सिंह , मानसिंह पहलवान, सुरेंद्र यादव, मुन्नालाल यादव, छोटेलाल यादव पूर्व प्रधान महुआखेड़ा, महेंद्र सिंह राणा पूर्व प्रधान बमरौली कटारा, देवेंद्र यादव पंचम सिंह सागर,वसुदेव सागर सहित हजारों लोग मौजूद रहे। महापंचायत का संचालन विजय यादव, रामलाल यादव,कुलदीप यादव और जेपी यादव ने किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.