scriptपल्सर सवार बदमाशों न हाईवे पर दौड़ती कार चालक को मारी गोली, पीछा करती रह गई यूपी पुलिस | Pulsar riding miscreants shot dead car driver in Mathura | Patrika News

पल्सर सवार बदमाशों न हाईवे पर दौड़ती कार चालक को मारी गोली, पीछा करती रह गई यूपी पुलिस

locationआगराPublished: Nov 28, 2020 11:03:40 am

Submitted by:

arun rawat

— थाना छाता क्षेत्र में देर रात्रि बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सूमो चालक की उपचार के दौरान मौत।

crime

crime

आगरा। उत्तर प्रदेश में बदमाश बेलगाम हैं। मथुरा जिले में पल्सर सवार बदमाशों ने हाईवे पर दौड़ती सूमो चालक को गोली मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह वारदात उस समय हुई जब बदमाशों का पीछा पुलिस कर रही थी। वारदात के बाद भी पुलिस बदमाशों को नहींपकड़ सकी। बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस पर भी फायरिंग की।
केडी मेडिकल कॉलेज के पास हुई घटना
शुक्रवार रात्रि वारदात थाना छाता मथुरा क्षेत्र के केडी मेडिकल कॉलेज के पास हुई। एक टाटा सूमो गाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। पल्सर सवार बदमाश उसके पीछे चल रहे थे। छाता थाने की पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। तभी केडी मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक करते हुए सूमो चालक को गोली मार दी। इसके बाद पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की और फरार हो गए।
उपचार के दौरान मौत
गोली लगने से घायल चालक ने सूमो को रोक लिया। पीछा कर रही पुलिस घायल चालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक कार चालक की पहचान नाजिल पुत्र हुकुमुद्दीन निवासी जमालगढ़, पुन्हाना (हरियाणा) के रूप में की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। कार चालक की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो