आगरा

7 मार्च 2019 को होगा रा हू और केतू का राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों के लिए शुभ र हेगी स्थिति और किनको रहना होगा सावधान

जानिए 07 मार्च 2019 बृहस्पतिवार को राहू और केतू के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव, जानिए किन राशियों के लिए राहू और केतू का राशि परिवर्तन रहेगा शुभ रहेगा और किसे रहना होगा सावधान

आगराMar 06, 2019 / 01:11 pm

suchita mishra

rashi

7 मार्च 2019 को रात्रि 02:48 बजे राहू राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में जा रहा है और 22 सितंबर 2020 तक रहेगा। वहीं केतू इस दौरान धनु में जाएगा। धनु में पहले से शनि बैठा हुआ है। शनि और केतू मिलकर करीब छह माह तक इस पर गोचर प्रभाव रहेगा। जनवरी तक शनि केतू की युति रहेगी, सितंबर तक बहुत नजदीकी रहेगी और अप्रैल अंत से सितंबर तक एक अंश में ही गोचर करेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक ग्रहों की इस स्थिति के कारण पश्चिमी देशों में आर्थिक मंदी आ सकती है। संचार के काम बहुत बढ़ेंगे। संचार के क्षेत्र में बहुत सारे विकास होंगे। लोगों का टेक्नोलॉजी की ओर आकर्षण और बढ़ेगा। वहीं इस स्थिति का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानते हैं कि किन राशियों के लिए राहू केतू का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा और किनको सावधान रहने की जरूरत है।
इन राशियों के लिए शुभ होगी ये स्थिति
मेष, वृष, कर्क, धनु, मकर राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा। इन लोगों को कार्यों में सफलता के साथ ही धन लाभ भी मिलेगा।
इन राशियों के लोगों को रहना होगा सावधान
मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मीन राशि के लोगों को आने वाले समय में संभलकर रहना होगा। जितना काम करेंगे, उतना लाभ प्राप्त कर पाएंगे। लापरवाही की तो हानि होना तय है।
इनके लिए सामान्य रहेगी स्थिति
सिंह, तुला, कुंभ राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। राहु-केतु के कारण आने वाले समय में अपनी मेहनत के मुताबिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सभी काम सावधानी से करें।
समस्या से निपटने के लिए करें ये उपाय
इसके प्रभाव को कम करने के लिए हाथ के काम करने चाहिए। आम लोगों की जगह जैसे मंदिर, पार्क या ऐसे स्थान जहां काफी लोग आते हैं, वहां की सफाई करनी चाहिए। इससे काफी हद तक प्रभाव कम होंगे। इस बीच बुध और केतू के उपाय करने से काफी लाभ होगा।
 

 

Home / Agra / 7 मार्च 2019 को होगा रा हू और केतू का राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों के लिए शुभ र हेगी स्थिति और किनको रहना होगा सावधान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.