scriptराहुल गांधी इस लोकसभा क्षेत्र में नहीं करेंगे रैली, अब होग कुछ ऐसा जो बढ़ाएगा गठबंधन और भाजपा की मुश्किलें प्रियं | rahul and priyanka will address rally soon in up | Patrika News

राहुल गांधी इस लोकसभा क्षेत्र में नहीं करेंगे रैली, अब होग कुछ ऐसा जो बढ़ाएगा गठबंधन और भाजपा की मुश्किलें प्रियं

locationआगराPublished: Feb 21, 2019 02:52:34 pm

प्रियंका गांधी के साथ संयुक्त रैली लखनउ में, होली से पहले होगी बड़ी जनसभा, आगरा से सैकड़ों कांग्रेसी करेंगे शिरकत

rahul gandhi news

Rahul Gandhi @ Sikar Live : पीएम मोदी पर रफाल-CBI मामले में साधा निशाना, भीड़ से लगवाए चौकीदार चोर है के नारे

आगरा। सपा बसपा के साथ हुए गठबंधन का तोड़ निकालने के लिए राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में जनसभाएं करने वाले थे। इस क्रम में आगरा अलीगढ़ में भी उनकी रैली प्रस्तावित थी। लेकिन, अब फरवरी महीने में प्रस्तावित राहुल गांधी की रैली आगरा में नहीं होगी। सूत्र बताते हैं कि राहुल और प्रियंका गांधी लखनउ में संयुक्त रूप से रैली करेंगे। रैली की तारीख का जल्द ऐलान किया जाएगा।
आगरा में पहुंचेंगे प्रभारी
राहुल गांधी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी ज्योतिरात्यि सिंधिया को दिया है। 23 फरवरी को आगरा में राजबब्बर और सिंधिया आएंगे। राहुल गांधी की फरवरी में प्रस्तावित रैली की अटकलों को इनके आगमन की खबर ने विराम लगा दिया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि लखनउ के मैदान में संयुक्त रैली से यूपी की राजनीति में दमखम दिखाने के लिए जल्द ही तारीख का ऐलान होगा। वहीं आगरा में पार्टी जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि वे चाहते हैं कि आगरा में एकबार फिर से राहुल गांधी का रोड शो हो, ताकि कांग्रेस की नीतियों को जनता एक बार फिर से समझ सके।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जान फूंकने का प्रयास
आगरा में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में अच्छा नहीं रहा है। लेकिन, राहुल गांधी कांग्रेस में लगातार प्रयोग कर रहे हैं। वहीं हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों का असर इस बार आगरा में देखने को मिल सकता है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और राजस्थान में जिस प्रकार कांग्रेस ने वापसी की है उसका कुछ असर आगरा लोकसभा चुनाव में दिखाई पड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो