script

स्टेशन को चमकाने के लिए हो रहे कार्यक्रम, ​ली गई शपथ

locationआगराPublished: Sep 17, 2017 09:15:26 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, किया जाएगा जागरूक

cantt railway station

railway station

आगरा। शहर में तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। आगरा फोर्ट, कैंट और राजाकी मंडी स्टेशन पर यात्रियों को साफ सफाई की कोई दिक्कत न आए इसके लिए रेलवे ने अभियान छेड़ रखा है। जिसके तहत रविवार को रेलवे कर्मचारियों ने श्रमदान करके मुहिम को गति प्रदान की। इस दौरान आगरा कैंट रेेलवे स्टेशन पर लोगों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया गया। साफ सफाई के लिए अधिकारियों ने जगह जगह झाड़ू लगाकर कचरा उठाया। यह अभियान आगरा डीआएम रंजन यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। आगरा डीआरएम मंडल के डीसीएम डॉ संचित त्यागी ने बताया कि 15 सितंबर ये अभियान चलाया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती तक चलेगा। इस दौरान आगरा मंडल के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता के प्रति यात्रियों के साथ रेलवे कर्मचारियों को भी जागरुक किया जाएगा।
कचरे पात्र की भी होगी सफाई

डीसीएम डॉ संचित त्यागी ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान स्टेशनों पर रखे कूड़ेदानों की भी सफाई होगी। सही तरीके से उनकी सफाई होगी और उचित जगह पर रखे जाएंगे। कार्यालयों में भी सफाई की जाएगी।
 सर्वत्र स्वच्छता की शपथ ली गयी

रविवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ डीसीएम रश्मि बघेल के नेतृत्व में रेल परिवार के सदस्यों नेे समग्र स्वच्छता तथा सर्वत्र स्वच्छता की शपथ ली। रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कंधे से कन्धा मिलाते हुए स्टेशन पर श्रमदान भी किया गया। श्रमदान के बाद नुक्कड़ नाटक के द्वारा यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
railway station
IMAGE CREDIT: patrika
किया गया कार्यक्रम

रविवार के दिन रेलवे में सभी जगहों पर श्रमदान दिवस मनाया गया। इस दौरान झाडू लगाकर कचरा उठाया गया। सुबह ही रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए थे। आगरा मंडल की विभागीय सांस्कृतिक टीम द्वारा रेल यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। श्रमदान दिवस पर आगरा कैंट स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें कुछ स्वयंसेवियों ने भी भाग लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो