आगरा

Big News: राजबब्बर इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे 2019 का चुनाव! गठबंधन के साथ भाजपाइयों में मची खलबली

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक बार फिर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

आगराJan 29, 2019 / 03:34 pm

धीरेंद्र यादव

Raj Babbar

आगरा। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक बार फिर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भी इच्छा है कि जन्मभूमि के लिए काम करें। राज बब्बर ने कहा कि सीकरी की जनता के बीच फिर से चुनाव मैदान में लौटूंगा। अब यह यहां के लोगों पर निर्भर करता है। इन्होंने मुझे सांसद बनाया तो क्षेत्र के लिए काम करने का यह सपना पूरा होगा।

राजबब्बर के चुनाव लड़ने से कांग्रेस में खुशी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फतेहपुरसीकरी से एक बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्होंने बसपा को करारी टक्कर दी थी। वहीं भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे। राजबब्बर को यहां से मजबूत दावेदार माना जा रहा है। यदि वे चुनाव में उतरते हैं, तो सपा बसपा गठबंधन के साथ ही भाजपा की भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
सीकरी में मचेगा घमासान
फतेहपुरसीकरी सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद चौधरी बाबूलाल हैं। वहीं बसपा ने पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। बसपा के प्रभारी को ही टिकट दी जाती है ऐसी परम्परा है। गठबंधन के बीच भाजपा के सांसद को टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी, तो बसपा के लिए भी राहे आसान नहीं होगी, क्योंकि राज बब्बर ने एक बार यहां से बसपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। उस दौरान भी बसपा की ओर से प्रत्याशी के रूप में सीमा उपाध्याय थीं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.