scriptभाजपा नेता और पूर्व मंत्री ने शुरू किया ऐसा काम कि आप भी करेंगे सलाम, देखें वीडियो | Raja aridaman singh Campaign improve ground water Level in agra | Patrika News

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ने शुरू किया ऐसा काम कि आप भी करेंगे सलाम, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jun 15, 2019 11:33:21 am

Submitted by:

suchita mishra

डार्क जोन में पहुंच चुके आगरा के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह की पहल, बाह से तालाबों को जिंदगी देने का काम शुरू।
 

 भाजपा नेता राजा महेंद्र अरिदमन सिंह

भाजपा नेता राजा महेंद्र अरिदमन सिंह

आगरा। ताजनगरी में पानी के लिए लड़ाई लड़ रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने बारिश की एक-एक बूंद से धरती मां की कोख भरने का आंदोलन शुरू किया है। गंगाजल प्रोजेक्ट की परिकल्पना साकार होने के बाद आगरा के भूगर्भ जलस्तर में सुधार के लिए जन आंदोलन ग्राम रैंका ब्लॉक बाह विधानसभा क्षेत्र बाह में तालाब खोदकर किया है।
यह भी पढें

परिवार को भस्म करने की धमकी देकर नौ माह तक किशोरी के साथ दुराचार करने वाला कथावाचक गिरफ्तार

मनरेगा से होगा काम
इस मौके पर राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने बताया कि आगरा के अधिकांश ब्लॉक डार्क जोन में पहुंच चुके हैं। साल दर साल भूगर्भ जल स्तर गिरता जा रहा है। आगरा में जल संकट गहराता जा रहा है। इसे जनसहभागिता से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आगरा और देहात के सभी ब्लॉक के तालाबों को चिन्हित किया गया है। इसमें से अधिकांश तालाब गंदगी से पटे हैं, कुछ तालाबों में अवैध कब्जा है। पहले चरण में तालाबों की खुदाई की जाएगी। उस क्षेत्र के लोगों के साथ जिला प्रशासन के माध्यम से मनरेगा के तहत इन तालाबों की खुदाई की जाएगी। इस पहल को प्रारंभ करने के लिए बाह के ग्राम रैंका में तालाब खुदाई प्रारंभ की गई है। तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस योजना से ग्रामीणों और किसानों को फायदा होगा। तालाबों के किनारे पौधारोपण होगा।
यह भी पढें

तांत्रिक की बातों में आकर पति अपनी पत्नी पर बनाने लगा अवैध संबन्ध का दबाव, इंकार किया तो गंगा में डुबोकर मार डाला, जानिए पूरा मामला!

जनआंदोलन करेंगे खड़ा
मानसून की बारिश से पहले आगरा में तालाबों की खुदाई करा देंगे। इन तालाबों में बारिश का पानी भरेगा। इससे भूगर्भ जलस्तर में सुधार होगा। यह प्रयास आगरा के सभी ब्लॉकों में लोगों की जन सहभागिता से किया जाएगा। इसे एक आंदोलन के रूप में खड़ा करने के लिए हर ब्लॉक में लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार मांदड़ ने भी तालाबों का महत्व क्षेत्रीय लोगों को समझाया। इस दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
डीएम को सौंपी है 2800 तालाबों की सूची
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने आगरा जिले भर के सूखे पड़े तालाबों में जल संचय को लेकर जिलाधिकारी आगरा से मिलकर दो हजार आठ सौ से ज्यादा तालाब और पोखरों की लिस्ट बना कर दी थी। इन पर कब्जा नहीं है। इस पर जिलाधिकारी आगरा ने संज्ञान लेते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री को तालाबों के संचय के लिए जल्द खुदाई और अभियान शुरू करने का भरोसा दिलाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो