आगरा

राजा ने सांसद और विधायकों को दी बड़ी सीख, देखें वीडियो

राजा ने कहा- उन्होंने ही मंत्री रहते हुए आगरा गंगाजल परियोजना स्वीकृत कराई थी। जल्द ही आगरा को स्वच्छ पेयजल मिलेगा।

आगराDec 08, 2018 / 05:59 pm

अभिषेक सक्सेना

former minister aridaman singh

आगरा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने आगरा के जनप्रतिनिधियों यानी सांसद और विधायकों को बड़ी सीख दी है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि आगरा के विकास के लिए मिलजुलकर काम करें।
विकास की योजनाएं मंजिल तक पहुंचाएं
अरिदमन सिंह ने कहा कि ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट में विकास के मामले में सूरत के बाद आगरा दूसरे पायदान पर है। आगरा स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल है। आगरा में पिछले कुछ वर्षों से विकास में तेजी से बदलाव आया है। विकास के रास्ते खुले हैं। ताज संरक्षित क्षेत्र (टीटीजेड) में विकास के आड़े आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है। हम सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि आगरा के विकास के लिए नई-नई नीति बनाएं और उन्हें मंजिल तक पहुंचाएं।
गंगाजल परियोजना स्वीकृत कराई थी
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने कहा कि मैं आगरा के विकास के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित और प्रतिबद्ध हूं। आगरा में लाया गया गंगाजल इसका प्रमाण है। उन्होंने ही मंत्री रहते हुए आगरा गंगाजल परियोजना स्वीकृत कराई थी। जल्द ही आगरा को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। अगर जल संस्थान के अधिकारियों ने ठीक से कार्य किया तो आरओ की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.