scriptविधानसभा चुनाव से पहले राजा भैया ने भरी हुंकार, 100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव और योगी के सामने नहीं उतारेंगे प्रत्याशी | Raja Bhaiya engaged preparations for assembly elections in up | Patrika News

विधानसभा चुनाव से पहले राजा भैया ने भरी हुंकार, 100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव और योगी के सामने नहीं उतारेंगे प्रत्याशी

locationआगराPublished: Oct 27, 2021 11:02:44 am

Submitted by:

arun rawat

— फिरोजाबाद होते हुए आगरा पहुंचे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने किया जनसभा को संबोधित।

Raja Bhaiya

संबोधित करते जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी राजनैतिक दल अपने स्तर से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। कभी समाजवादी पार्टी के साथ खड़े रहने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी नई पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन करने के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें—

पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्र निलंबित, मुकदमा दर्ज

जगह—जगह किया संबोधित
मंगलवार को राजा भैया फिरोजाबाद में जगह—जगह जनसभा को संबोधित करते हुए आगरा के सूरसदन पहुंचे। जहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सूबे में जो भी नए दल बन रहे हैं, उनका उद्देश्य राजनीतिक सौदेबाजी हैं। हमारे दल का लक्ष्य प्रदेश को पारदर्शी सत्ता देना है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी स्‍वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। जिस पार्टी का उप्र में शासन होगा, वही देश पर राज करेगा। हमें उम्मीद है कि जनता हमें स्वीकारेगी। गठबंधन पर पूछे एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा से हमारे अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन चुनाव वह स्वतंत्र लड़ेंगे या किसी पार्टी से गठबंधन करेंगे, इस पर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले।
यह भी पढ़ें—

सफाई कर्मचारी की मौत के मामले में जांच करने आगरा पहुंची कासगंज पुलिस

100 सीटों पर लड़गें चुनाव
इतना जरूर कहा कि 403 सीट में से 100 सीट वह अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है, इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ जिस सीट से लड़ेंगे, हम उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में किसान आंदोलन को मुद्दा बनाया जा रहा है। असली किसान को आंदोलन से मतलब नहीं, वह अपने खेतों में काम कर रहा है, जबकि नकली किसान लाल किले पर विरोध जता रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो