scriptराजस्थान चुनाव 2018 मतगणना से पूर्व ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किस पार्टी को मिलने जा रही कितनी सीटें, कौन बनाएगा सरकार | Rajasthan Election 2018 Result Exit Poll Astrologer big prediction | Patrika News

राजस्थान चुनाव 2018 मतगणना से पूर्व ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किस पार्टी को मिलने जा रही कितनी सीटें, कौन बनाएगा सरकार

locationआगराPublished: Dec 10, 2018 05:41:18 pm

राजस्थान चुनाव 2018 की मतगणना से पूर्व ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम जल्द ही आपके सामने होगा। 11 दिसंबर को सुबह से राजस्थान सहित पांच राज्यों के विधानसभाओं की मतगणना शुरू हो जाएगी, लेकिन उससे पहले ब्रज के ज्योतिषाचार्य उमाकांत शास्त्री ने इस चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। बता दें राजस्थान का चुनाव आगरा सहित पूरे ब्रज के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि बड़ी संख्या में ब्रज के नेताओं ने इस चुनाव के लिए मेहनत की है।
राशि के हिसाब से ग्रहों की स्थिति
ज्योतिषाचार्य उमाकांत शास्त्र ने बताया कि Rajasthan election 2018 का result बेहद चौंकाने वाला होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को आ रहा है और 11 दिसंबर को देखा जाए, तो ग्रहों की चाल में परिवर्तन है, जिसका असर राजनैतिक दलों पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की मिथुन राशि है और भारतीय जनता पार्टी की राशि वृष है। 11 दिसंबर को मकर राशि का चंद्रमा है। मकर राशि में वर्तमान में केतु चल रहा है और राहू कर्क राशि में है, जो उसे देख रहा है। अब मिथुन राशि से देखा जाए, तो आठवें भाव में चंद्रमा है और वृष राशि से नौंवे भाव में चंद्रमा है।
इस पार्टी के सितारे बुलंद
ज्योतिषाचार्य उमाकांत शास्त्री ने बताया कि 11 दिसंबर को कांग्रेस के सितारे बुलंद हैं। कांग्रेस की राशि के आठवें भाव में चंद्रमा बड़ी जीत का कारण बनेगा। उन्होंने बताया कि आठवें भाव का चंद्रमा अचानक जीत दिलाने का काम करता है। ग्रहों की चाल के हिसाब से राजस्थान में कांग्रेस को जीत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि रिजल्ट आने तक भ्रम की स्थिति रहेगी। क्योंकि राहू और केतु मकर राशि में बैठे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो