scriptराजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा पहुंची आगरा, इस तरह हुआ स्वागत , देखें वीडियो | Rajiv Gandhi jyoti sadbhawna yatra Reaches Agra | Patrika News

राजीव गांधी ज्योति सद्भावना यात्रा पहुंची आगरा, इस तरह हुआ स्वागत , देखें वीडियो

locationआगराPublished: Aug 18, 2017 03:15:00 pm

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 73 वीं जयंती वर्ष पर यह आयोजन किया जा रहा है।

Rajiv Gandhi jyoti sadbhawna yatra

Rajiv Gandhi jyoti sadbhawna yatra

आगरा। कर्नाटक से चली राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा शुक्रवार को आगरा में पहुंची। पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर यात्रा का स्वागत किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 73 वीं जयंती वर्ष पर यह आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के पहुंचते ही कांग्रेसियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
9 अगस्त को शुरू हुई यात्रा
कर्नाटक प्रदेश काग्रेस कमेटी के महासचिव एसएस प्रकाशम के नेतृत्व में राजीव गांधी के बलिदान स्थल श्रीपेरुमम्बदूर (तमिलनाडु) से नौ अगस्त को शुरू हुई यह यात्रा शुक्रवार को आगरा पहुंची। अब्बूलाल की दरगार स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर महानगर काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी अबरार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मधुरिमा शर्मा, एडवोकेट भारत भूषण गप्पी सहित तमाम काग्रेसजनों ने यात्रा का फूलमालाओं से भावनात्मक ढंग से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए नारे लगाए और भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।
20 अगस्त को होगी समाप्त
यह यात्रा 20 अगस्त को हरियाणा के गुड़गांव से भ्रमण करते हुए राजीव गाधी जयंती पर उनके समाधि स्थल वीरभूमि नई दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा में दो बसों के साथ चार वाहन शामिल हैं। रथ यात्रा देश भक्ति से ओत प्रोत है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की याद में चल रही राजीव ज्योती सद्भावना यात्रा का शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन के नेतृत्व में जोशीला स्वागत किया गया। साथ आदर सत्कार के साथ दिल्ली के लिए प्रस्थान कराया।
किया गया सम्मान
कर्नाटक के नेता एसएस प्रकाश ने सील्ड देकर शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुैसन और उपाध्यक्ष चै. बच्चू सिंह को सम्मानित किया, साथ ही कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, राजीव गांधी अमर रहे, सोनिया गांधी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिन्दाबाद और कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के गगन चुम्बी नारे लगाए। इस अवसर पर परवाज़ अंजुम शाह, अरविंद दौनोरिया, कपिल गौतम, इंजी. बसंत लाल, भारत भूषण गप्पी, गीता सिंह, मो. अनवार सिद्दीकी, निजामुद्दीन, अजय वाल्मीकि, गौरव अग्रवाल, रामदत्त दिवाकर एड, आदर्श कुमार धूपड़, वरूण धूपड, अजय सरपाल, परवेज भाई आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो