आगरा

प्रभु श्रीराम ने लिए जनक दुलारी के साथ सात फेरे, आप भी करें दर्शन

प्रभु श्रीराम और तीन भाईयों का जगह-जगह हुआ स्वागत।

आगराSep 17, 2017 / 05:07 pm

धीरेंद्र यादव

Ram barat

आगरा। जनकपुरी में उत्साह का माहौल है। रघुनंदन और उनके भाइयों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रभु श्रीराम का जनकदुलारी के साथ रस्मों के साथ विवाह हुआ। इसे देखने के लिए पूरे शहरवासी लालयित दिखे। जनक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शाम होते होते जनकपुरी की शोभा और भी निखरने लगी।
सुबह जनकपुरी पहुंची बारात
शनिवार रात निकली राम की बारात शहर भ्रमण करते हुए रविवार सुबह- सुबह जनकपुरी (आवास विकास) पहुंची। यहां पर राम सहित बारात का भव्य स्वागत किया गया। राजा जनक सहित शहर के गणमान्यों ने राम की आरती की। वहीं, बारात को रुकवाकर भव्य स्वागत किया गया। सभी राम की बारात को देखने को बेताब दिखे।

तुलसी संग सालिग्राम के फेरे

सेक्टर दस गौतम ऋषि पार्क में रविवार दोपहर तुलसी और सालिग्राम के फेरे हुए। विवाह की रस्में निभाई गई। राजा जनक ( ललित नारायन पाराशर व रानी सुनयना मुन्नी देवी ) ने कन्यादान किया। मंगल गीत गाए गए। आगरा की रामबरात में भगवान श्रीराम और जानकी के विवाह के मौके पर प्रतीक रूप में तुलसी और सालिग्राम की शादी होती है। तुलसी महारानी की तरफ से जनक परिवार और सालिग्राम की तरफ से रामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी भी विवाह में शामिल हुए। तुलसी महारानी और सालिग्राम के फेरे, सात वचन समेत विवाह की (लोकाचार को छोड़कर) सारी रस्में निभाई गई। सर्वप्रथम रानी सुनयना मुन्नी देवी, फिर राजा जनक ललित नारायन पाराशर ने कन्यादान किया। उनके बेटों व बहुओं के अलावा महिला मंडल ने बाद में कन्यादान किया। कन्या पक्ष द्वारा वर पक्ष को दान दहेज दिया गया।
ये रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्य संरक्षक केदारनाथ अघरवाल, अजय अग्रवाल, शहर कोक्षाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सर्व व्यवस्था प्रमुख वीरेंद्र अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, दीपक अग्रवाल, सुधीर गोयल, रितेश शुक्ला, विवेक पाठक, सुनील गोयल, राघव अग्रवाल , माधव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.