scriptसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान, सपाई हुए गदगद | ramjilal suman and shivkumar samajwadi party rashtriya karyakarini fro | Patrika News

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान, सपाई हुए गदगद

locationआगराPublished: Oct 16, 2017 06:58:39 pm

आगरा से मिली पूर्व सांसद और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री को जगह

samajwadi party

samajwadi party workers

आगरा। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की। इसमें आगरा से भी दो नाम शामिल हैं। आगरा में समाजवादी पार्टी की बरसों से कमान संभाल रहे दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को महासचिव बनाया गया है। वहीं दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री शिवकुमार राठौर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया है। समजावादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन के महासचिव बनाए जाने पर उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी और मिठाई बांटी।
आगरा में हुआ था राष्ट्रीय अधिवेशन, इसके बाद मिला ईनाम
गौरतलब है कि आगरा में पिछले हफ्ते ही समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। तभी से माना जा रहा था कि रामजी लाल सुमन को पार्टी की ओर से बड़ा पद मिल सकता था। प्रोफेसर रामगोपाल द्वारा की गई सूची के बाद आगरा से रामजीलाल सुमन और शिवकुमार राठौर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई। सपाईयों में इस जानकारी के बाद से उत्साह है। आगरा से छावनी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाली सपा की प्रत्याशी क्षमा जैन सक्सेना ने रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। वहीं सपा नेताओं ने उनके राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर मिठाईयां बांटीं।
अलीगढ़ से विनोद सविता और फिरोजाबाद से अक्षय यादव के नाम
प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा जारी की गई सूची में फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव और अलीगढ़ से विनोद सविता को भी जगह दी गई है। आगरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद पर प्रोफेसर रामगोपाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए ये पद सौंपे हैं।
नहीं दिखाई दिए शिवपाल का समर्थन करने वाले
प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा जारी की गई सूची में शिवपाल यादव के नाम का एलान नहीं किया है। इसके बाद आगरा में शिवपाल के समर्थक भी सपा के जश्न से दूर होते दिख रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो