scriptBig News: ‘रानी’ को भी मिल सकती है योगी के मंत्रिमंडल में जगह, शपथ ग्रहण से पूर्व उछला नाम, जानिए इनके बारे में… | rani pakshalika singh can be new minister in yogi govt, know about her | Patrika News

Big News: ‘रानी’ को भी मिल सकती है योगी के मंत्रिमंडल में जगह, शपथ ग्रहण से पूर्व उछला नाम, जानिए इनके बारे में…

locationआगराPublished: Aug 21, 2019 10:24:16 am

Submitted by:

suchita mishra

छह बार विधायक रह चुके राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह की पत्नी हैं रानी पक्षालिका सिंह।

Rani Pakshalika Singh

Rani Pakshalika Singh

आगरा। योगी सरकार बनने के करीब ढाई वर्ष बाद मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया जा रहा है। आज राजभवन में 11 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। इस दौरान आगरा के चौ.उदयभान सिंह, जीएस धर्मेश के अलावा पक्षालिका सिंह का भी नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि पक्षालिका सिंह को भी नए मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। जानिए कौन हैं रानी पक्षालिका सिंह…
रानी पक्षालिका सिंह पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह की पत्नी हैं। भदावर राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वर्ष 2012 में सपा की ओर से खेरागढ़ सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। वहां से बसपा के भगवान सिंह कुशवाह चुनाव जीते थे। इसके बाद वर्ष 2017 में बीजेपी की ओर से पति की सीट बाह से विधानसभा चुनाव लड़कर जीतीं। इनके पति राजा अरिदमन सिंह छह बार बाह सीट से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2007 के चुनावों को छोड़कर वे लगातार इस सीट पर जीतते आए हैं।
ये लोग बनाए जा सकते हैं मंत्री
योगी के मंत्रिमंडल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह समेत आगरा के तीन चेहरे चौ.उदयभान सिंह, जीएस धर्मेश के अलावा पक्षालिका सिंह के नाम सामने आ रहे हैं। इनके अलावा अशोक कटारिया, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, संजय यादव, हरिशंकर माहौर, डॉ. अनीता लोधी, उमेश मलिक, संजय शर्मा, कृष्णा पासवान, रमाशंकर पटेल, चंद्रिका उपाध्याय, विद्यासागर सोनकर को भी मंत्री बनाया जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो