आगरा

गोद में खिलाने के बहाने चार माह की मासूम के साथ हैवानियत

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की घटना। रिश्तेदार युवक ने चार माह की मासूम के साथ किया गलत काम।

आगराMar 15, 2019 / 10:10 am

suchita mishra

baby

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में चार माह की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बच्ची को गोद में खिलाने के बहाने चार माह की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एत्माद्दौला क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदार युवक का उसका घर आए दिन आना जाना लगा रहता था। तीन मार्च को महिला अपनी बच्ची को गोद में लेकर बैठी थी। तभी युवक आया और बच्ची को खिलाने के बहाने गोद में ले लिया। इस बीच बच्ची की मां काम के लिए दूसरे कमरे में चली गई। इस बीच युवक ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। जब महिला लौटी तो वो बच्ची को छोड़कर चला गया। उस समय बच्ची की हाल खराब थी, लेकिन महिला कुछ समझ नहीं पायी। सात मार्च को बच्ची की हालत दोबारा खराब हो गई तो वो बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची। डॉक्टर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर की। इसके बाद बच्ची के माता पिता गुरुवार को बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.