scriptमॉर्निंग वॉक पर गई थी किशोरी, हुआ कुछ ऐसा कि रोते हुई लौटी घर, घटना बताई तो घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन | Rape with teenager during morning walk up crime news | Patrika News
आगरा

मॉर्निंग वॉक पर गई थी किशोरी, हुआ कुछ ऐसा कि रोते हुई लौटी घर, घटना बताई तो घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन

न वो मॉर्निंग वॉक पर जाती और ना हीं उसके साथ ये घटना होती।

आगराNov 17, 2018 / 09:03 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। मॉर्निंग वॉक ने किशोरी की जीवन तबाह कर दिया। न वो मॉर्निंग वॉक पर जाती और ना हीं उसके साथ ये घटना होती। किशोरी जब अपने घर से निकली, तो पड़ोसी युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी। एक सूनसान जगह पर उसने किशोरी को दबोच लिया। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। किशोरी ने घटना की जानकारी घर आकर परिजनों को दी, तो उनके होश उड़ गए।
यहां का है मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। यहां पर एक पॉश कॉलोनी में रहने वाली किशोरी सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर घर से अकेली निकली थी। पड़ोस का रहने वाला अभय नामक युवक उसका पीछा करने लगा। उसे इस बात की भनक तक नहीं लगी। एक सूनसान जगह पर अभय ने किशोरी को दबोच लिया। जान से मारने की धमकी दी, जिससे किशोरी दहशत में आ गई। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
परिजनों के उड़े होश
किशोरी ने इस बात की जानकारी घर लौटकर परिजनों को दी। वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे। उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद आरोपी युवक को थाना सिकंदरा ले गए। जहां उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Home / Agra / मॉर्निंग वॉक पर गई थी किशोरी, हुआ कुछ ऐसा कि रोते हुई लौटी घर, घटना बताई तो घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो