यहां शादी में खाना खाने के दौरान चली लाठियां, रसगुल्ले को लेकर हुआ विवाद
आगराPublished: Nov 20, 2023 05:39:03 pm
आगरा में एक शादी समारोह जंग के मैदान में बदल गया। रसगुल्ले के विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…


शादी समारोह में हुई मारपीट में घायल लोग
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। देर रात एक शादी समारोह में लाठी-डंडे चलने लगे। दो पक्षो में जमकर विवाद हुआ। यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में एक महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। विवाद का कारण जान पुलिस भी हैरान रह गई। बाद में घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेजा गया।