scriptTiranga Yatra : राष्ट्रीय बजरंग दल का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा, दम है तो रोककर दिखाए प्रशासन | rashtriya bajrang dal big challenge on tiranga yatra for 15 august | Patrika News

Tiranga Yatra : राष्ट्रीय बजरंग दल का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा, दम है तो रोककर दिखाए प्रशासन

locationआगराPublished: Aug 13, 2018 01:20:00 pm

15 August Independence Day Tiranga Yatra : कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ था बवाल, चंदन गुप्ता की हुई थी मौत

tiranga yatra

file photo

आगरा। कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन, बावजूद इसके राष्ट्रीय बजरंग दल ने बड़ा ऐलान किया है कि वो 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। यदि कहीं पर भी तिरंगा यात्रा का विरोध किया गया तो इसका अंजाम प्रशासन को भुगतना होगा।

मोहर्रम के लिए लेनी होगी इजाजत
राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने 15 अगस्त से पहले तिरंगा यात्रा पर बड़ा ऐलान किया है। गोविंद पाराशर का कहना है कि अगर प्रशासन ने तिरंगा यात्रा रोकने की कोशिश की तो इसके परिणाम घातक होंगे। अगर किसी भी तिरंगा यात्रा का परमीशन मांगने की कोशिश की गई तो इसके भी परिणाम बहुत घातक होंगे। गोविंद पाराशर का कहना है कि जब मुहर्रम निकलता है तो क्या इजाजत लेते हैं। अगर किसी भी तिरंगा यात्रा को रोकने की कोशिश की भारत में राष्ट्रीय बजरंग दल मोहर्रम भी नहीं निकलने देगा।
कासगंज में हुए बवाल के बाद रोक दी थी तिरंगा यात्रा
गौरतलब है कि कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें चंदन गुप्ता की मौत हुई थी। इस तिरंगा यात्रा के बाद प्रदेश में कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा को रोक दिया गया था। आगरा में भी कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा नहीं निकालने दी गई थी।
इन तीन जगहों पर निकलेगी आगरा में तिरंगा यात्रा
आगरा शहर में राष्ट्रीय बजरंग ने तिरंगा यात्रा का रूट तय कर लिया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने पत्रिका को बताया कि तिरंगा यात्रा तीन स्थानों से होकर निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ो देशभक्त युवा शामिल होंगे। गोविंद का कहना है कि देश की आजादी का जश्न हर किसी को मनाने का अधिकार है। तिरंगा यात्रा राजपुर चुंगी से अमर होटल, उर्खरा होकर निकाली जाएगी। दूसरी तिरंगा यात्रा कहरई मोड से अमर होटल तक निकलेगी। वहीं फुल्लटी बाजार से भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों युवा शामिल होंगे। प्रशासन को उन्होंने चेतावनी दी है कि तिरंगा यात्रा को रोकने की कोशिश ना करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो