scriptनौकरी का झांसा देकर किशोरी को देह व्यापार के धंधे में धकेला, हर रोज पांच से छह लोग करते थे दरिंदगी, पढ़िए रूह कंपा देने वाली सच्ची घटना! | real story of minor girl pushed into prostitution will make you cry | Patrika News

नौकरी का झांसा देकर किशोरी को देह व्यापार के धंधे में धकेला, हर रोज पांच से छह लोग करते थे दरिंदगी, पढ़िए रूह कंपा देने वाली सच्ची घटना!

locationआगराPublished: Aug 24, 2019 10:34:49 am

Submitted by:

suchita mishra

माता पिता की मौत के बाद आगरा में अपने नाना नानी के घर रहती थी किशोरी।

Demo pic

Demo pic

आगरा। आगरा में अपने नाना नानी के घर रह रही एक किशोरी को पुलिस ने मुरादाबाद में देह व्यापार के धंधे से आजाद कराया। आजाद होने के बाद किशोरी ने अपने परिवार के पास जाने से इंकार कर दिया है। उसे नारी निकेतन में भेजा गया है।
ब्यूटी पार्लर में मिली महिला ने दिया था नौकरी का झांसा
जानकारी के मुताबिक किशोरी जब दस साल की थी तभी उसके माता पिता की मौत हो गई थी। मां—बाप की मृत्यु के बाद वो आगरा में अपने नाना और नानी के घर पर रहने लगी थी। एक दिन वो नौकरी के सिलसिले में आगरा के ही एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। वहां उसे एक महिला मिली जिसने दिल्ली में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और अपने साथ उसे दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित अपने घर में ले गई।
पहले दिल्ली फिर मुरादाबाद ले गई महिला
इसके बाद किशोरी को एक रूम पर ले जाया गया। वहां उस महिला और एक युवक ने मिलकर उसके साथ गंदा काम करवाया। एक माह पहले वो महिला उसे मुरादाबाद लेकर आयी और आदर्श कॉलोनी में एक महिला के घर पर छोड़कर वापस आगरा आ गई। मुरादाबाद में रोजाना किशोरी के साथ पांच से छह लोग दरिंदगी करते थे। गुरुवार शाम पुलिस ने उसे देह व्यापार के इस धंधे से मुक्त कराया। आजाद होने के बाद किशोरी ने पढ़ने की इच्छा जतायी है और परिवार में वापस जाने से इंकार कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो