scriptनगर निगम और जलकल विभाग के रिक्त पदों पर होगी जल्द नियुक्ति, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने दी ये जानकारी | Recruitment to vacant posts of Nagar Nigam sarkari naukri news | Patrika News

नगर निगम और जलकल विभाग के रिक्त पदों पर होगी जल्द नियुक्ति, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने दी ये जानकारी

locationआगराPublished: Jul 18, 2019 07:50:24 pm

गर निगम और जलकल विभाग में रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होंगी।

Deputy CM

Deputy CM

आगरा। नगर निगम और जलकल विभाग में रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्तियां होंगी। इसे लेकर मेयर नवीन जैन ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री व आगरा प्रभारी दिनेश शर्मा और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। महापौर नवीन जैन ने मुलाकात के दौरान शहर में सफाई, सीवर व जल आपूर्ति क्षेत्र के चल रहे विकास कार्यों को उनके सामने रखा, साथ ही जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम व जलसंस्थान में सालों से अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों से अवगत कराया। महापौर ने इन रिक्त पदों पर अभी तक किसी की भी तैनाती न होने से कार्यों में तेजी न आने की समस्या को उनके समक्ष रखा और ज्ञापन सौंपकर सभी समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग रखी।
ये भी पढ़ें – श्रावण मास में जानिये मौसम का हाल, पहले दिन झमाझम हुई बारिश

Deputy CM
अधिकारियों की कमी
आगरा पर्यटन नगरी है और पूरे विश्व से पर्यटक मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखने के लिए आते है। इतना ही नही एनजीटी की निगाहें भी शहर में स्वच्छता, सीवर, पेयजल, व प्रदूषण पर टिकी रहती है। समस्याएं बहुत है लेकिन नगर निगम और जलकल विभाग में अधिकारियों की कमी है, जिससे काम का सही सुपरविजन नहीं हो पा रहा है और मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हो रही है। देश व शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के साथ इस क्षेत्र में भारत व प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन नगर निगम में अधिकारियों के काफी पद रिक्त हैं, जिसमें संयुक्त व उप नगर आयुक्त के साथ अधिशासी अभियंता भी शामिल हैं। इस कमी के कारण अन्य अधिकारियों पर अत्यधिक प्रभार होने से काम का लोड है और अधिकारी सही तरीके से अपने कार्य को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं। निगम से संबंधित तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं और निगम द्वारा शहर को प्रदान की जाने वाली मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
ये भी पढ़ें – VIDEO: अस्पतालों का बाजार, यहां ठेके पर होता है इलाज, लील चुका है कई जिंदगी

Naveen Jain
ऐसा ही जलकल विभाग का हाल
ऐसी ही कुछ स्थिति जलकल विभाग की है। पर्यटन नगरी में जल आपूर्ति और सीवरेज की जिम्मेदारी जलकल पर ही है, लेकिन यह विभाग भी अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। प्रतिदिन पेयजल व सीवर से संबंधित तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन अधिकारियों की कमी के कारण उनका समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। नगर निगम व जलसंस्थान से संबंधित समस्याओं के समय से निस्तारण न होने से दोनों विभागों के अधिकारी एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर आ जाते हैं। महापौर नवीन जैन ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और माननीय नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को ज्ञापन सौंप नगर निगम व जलसंस्थान में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द अधिकारियों की तैनाती की जाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें – Agra Breaking: दिनदहाड़े लाखों की लूट, महिला की हत्या का प्रयास, लोगों ने पीछा किया तो बक्से में छिप गया

Naveen Jain
इस योजना के लिए दिया धन्यवाद
इसके साथ ही महापौर नवीन जैन ने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को पहले चरण के अंतर्गत स्वीकृत हुए पेयजल व सीवर की करोड़ों रुपए की योजनाओं के लिए धन्यवाद किया और आगरा शहर में इस प्रोजेक्ट के तहत शुरू हो रहे पेयजल व सीवर कार्य योजना की जानकारी दी और ज्ञापन सौंप शेष बचे शहर के क्षेत्रों में पेयजल व सीवर की समस्याओं के समाधान की मांग
ये भी पढ़ें – VIDEO: भगत सिंह ने बनाया था जिस स्थान पर बम, वहीं पर बेरोजगारों ने शुरू किया पीएम मोदी के नाम पर मोदी पकौड़ा भंडार

 पदस्वीकृत पदरिक्त पद
1संयुक्त नगर आयुक्त0202
2उप नगर आयुक्त0101
3मुख्य अभियन्ता (सिविल)0101
4अधिशाषी अभियन्ता (सिविल)0301
5सहायक अभियन्ता (सिविल)0501
6अधिशाषी अभियन्ता (ट्रैफिक)0101
7अवर अभियन्ता (सिविल)1102
8लेखाधिकारी0101
9लेखाकार0402
10कार्यालय अधीक्षक0101
11मुख्य कर निर्धारण अधिकारी0101
 जलकल में रिक्त पद  
1अधिशासी अभियन्ता0501
2सहायक अभियन्ता1008
3अवर अभियन्ता1709
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो