script

मुस्लिम बहुल इलाके में पहली बार मनाया गया Republic Day, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jan 26, 2020 06:00:04 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

गणतंत्र दिवस पर भारतीय मानवाधिकार संगठन की नई पहल
स्वच्छता और यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया

Republic day in agra

Republic day in agra

आगरा। गणतंत्र दिवस पर भारतीय मानवाधिकार संगठन ने नई पहल की। मुस्लिम बहुल आबादी वाले बन्ने खां चौक, लश्करपुर समीप अबू लाला की दरगाह, आगरा पर गणतंत्र दिवस मनाया। ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम की गूंज होती रही। सभी को स्वच्छता और यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।
यह भी पढ़ें

SSP बबलू कुमार को प्लेटिनम डिस्क, पुलिस निरीक्षक अरविन्द त्यागी को राष्ट्रपति पदक

विशेष सफाई

बन्ने खां चौक की लोकेशन ऐसी है कि यहां तक कोई कार नहीं जा सकती है। दुपहिया वाहन से ही जा सकते हैं। फिर भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं की गई थीं। नगर निगम ने यहां विशेष सफाई की थी। चूना भी डाला गया था। स्थानीय बच्चे बड़ी संख्या में आए थे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तीन दिन से तैयारी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें

Republic Day पर पुलिस लाइन में शानदार परेड, राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने UP Police को सराहा, देखें वीडियो

Republic day in agra
अरुण कोहली का जोशीला भाषण

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कोहली ने कहा- ये वंदन की धरती है। अभिनंदन की धरती है। ये अर्पण की भूमि है। ये तर्पण की भूमि है। इसकी हर नदी हमारी गंगा है। इसका कंकर-कंकर हमारा शंकर है। हम जिएंगे भारत देश के लिए और मरेंगे भारत देश के लिए। मरने के बाद बहती हुई गंगा में हमारी अस्थियों से एक ही आवाज आएगी- भारत माता की जय- भारत माता की जय। उनका यह जोशीला भाषण सुनकर हर कोई भारत माता की जयकार करने लगा। गणतंत्र दिवस भी दीवाली और ईद की तरह है।
यह भी पढ़ें

स्मार्ट आगरा सिखाएगा कैसे बने स्मार्ट सिटी, केन्द्र से मिली बड़ी जिम्मेदारी

Republic day in agra
इन्होंने किया झंडारोहण

कार्यक्रम के अतिथि साइबर एक्सपर्ट सोनी त्रिपाठी, पत्रिका आगरा जोन के डॉ. भानु प्रताप सिंह, इन्दु सिंह, अरुण कोहली आदि ने किया। अतिथि के रूप में मंच पर आरटीआई अक्टिविस्ट नरेश पारस, समाजसेवी रीना सिंह, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, अनिल कुमार एडवोकेट, संतोष शर्मा, डॉ. धर्मेन्द्र, पत्रकार नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कोहली, शिव शंकर झा, कुमार पुष्कर, अबरार अंसारी, संजय धुते, कुमार सुनदरम, साहिल अग्रवाल, रवि सिंह भदौरिया, राकेश कुशवाह, वीरेंद्र कुमार सिंघल, रामनिवास, गौरव अग्रवाल, दया शंकर झा, मुकेश कुशवाह, दीपू कुशवाह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Republic day in agra

ट्रेंडिंग वीडियो