scriptSSP बबलू कुमार को प्लेटिनम डिस्क, पुलिस निरीक्षक अरविन्द त्यागी को राष्ट्रपति पदक | Republic day in agra SSP Bablu kumar honored latest news | Patrika News
आगरा

SSP बबलू कुमार को प्लेटिनम डिस्क, पुलिस निरीक्षक अरविन्द त्यागी को राष्ट्रपति पदक

सर्विलांस सेल के सिपाहियों को गोल्ड तो प्रभारी को सिल्वर चिह्न
चौधरी उदयभान सिंह और अपर पुलिस महानिदेशक ने दिया सम्मान

आगराJan 26, 2020 / 04:18 pm

Bhanu Pratap

SSP bablu kumar

SSP bablu kumar

आगरा। पुलिस निरीक्षक गोपनीय अरविन्द कुमार त्यागी को उनकी 37 वर्ष से अधिक सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस परेड के बाद राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने यह सम्मान दिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अजय आनंद ने अतिविशिष्ट कार्य करने के लिए आगरा के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया।
SSP bablu kumar
कौन हैं अरविन्द कुमार

अरविन्द कुमार को जन्म एक मार्च, 1962 को हरिद्वार में हुआ। 29 जुलाई, 1982 को वे पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के रूप में भर्ती हुए। 31 मार्च, 2016 को पुलिस निरीक्षक गोपनीय बने। सीतापुर, पौड़ी गढ़वाल, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, कापनुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, एटा में तैनात रहे। उन्हें पुलिस महानिदेशक के भी प्रशंसा चिह्न मिल चुके हैं। अब तक 186 नकद पुरस्कार, 23 उत्तम प्रविष्टियां, 10 प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं। इस समय वे आगरा में तैनात हैं।
SSP bablu kumar
बबलू कुमार को प्लेटिनम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को प्लेटिनम चिह्न से सम्मानित किया गया। एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित को गोल्ड डिस्क, सर्विलांस प्रकोष्ठ के आरक्षी अजीत कुमार व प्रशांत कुमार को गोल्ड ***** से सम्मानित किया गया। सर्विलांस सेल के प्रभारी नरेन्द्र कुमार, मंटोला के थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, एमएम गेट के थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सोनकर, थाना मंटोला के उपनिरीक्षक सुनील तोमर, थाना पिढ़ौरा के मुख्य आरक्षी अरुण कुमार, सर्विलांस सेल के आरक्षी विवेकनकुमार, करणवीर सिंह, साइबर सेल के आरक्षी विजय सिंह और जितेन्द्र बाबू को सिल्वर ***** से सम्मानित किया गया।
SSP bablu kumar
इन्हें मिला सराहनीय सेवा सम्मान

निरीक्षक गोपनीय ओम प्रकाश शर्मा, निरीक्षक हरभजन सिंह, मुख्य आरक्षी हुंतराज सिंह, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र पाल उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक लेखा संजय कुमार सक्सेना, मुख्य आरक्षी धर्मपाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया। मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया।
SSP bablu kumar

Home / Agra / SSP बबलू कुमार को प्लेटिनम डिस्क, पुलिस निरीक्षक अरविन्द त्यागी को राष्ट्रपति पदक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो