सिरसागंज क्षेत्र में हुआ हादसा
हादसा सुबह तड़के का है। थाना भोगांव मैनपुरी क्षेत्र के गांव नगला मान सिंह निवासी 38 वर्षीय कमलेश पुत्र वीरेन्द्र सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सिरसागंज मंडी में आलू पलटने ट्रैक्टर से निकला था। बताया गया कि इसी दौरान मंडी से लौटने के उपरांत आज तड़के थाना सिरसागंज क्षेत्र कठफोरी चौकी के समीप बाबा की शाला रोड पर आज तड़के रोडवेज बस संख्या यूपी 77 एएन 2459 से भिड़ंत हो गई।

रास्ते में हुई मौत
हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के साथ ही बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर जा रही थी तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कोहरे के चलते वाहन दिखाई न देने के कारण यह हादसा हुआ है।