scriptदरिंदगी: खेत की कोठरी में हाथ पैर बांधकर 12 वर्षीय नाबालिग बालिका से बलात्कार | Rpae With 12 Year Minor Girl Hindi Samachar | Patrika News
आगरा

दरिंदगी: खेत की कोठरी में हाथ पैर बांधकर 12 वर्षीय नाबालिग बालिका से बलात्कार

12 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार, पुलिस ने पोक्सो एक्ट में किया मुकदमा दर्ज

आगराJan 16, 2019 / 02:19 pm

अभिषेक सक्सेना

प्रेम जाल में फंसाकर किया बलात्कार

प्रेम जाल में फंसाकर किया बलात्कार

आगरा। बलात्कार के मामलों में अपराधियों में पुलिस का इस्तबाल कम होता जा रहा है। ऐसी घिनौनी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नाबालिग किशोरी से बलात्कार की घटना का ताजा मामला आगरा जनपद के थाना निबोहरा क्षेत्र से सामने आया है। यहां नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर खेत की कोठरी में उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी युवक पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए हैं।
खेत में किया बलात्कार
थाना निबोहरा के गांव में एक बालिका को बंधक बनाकर बलात्कार किया गया। बताया गया है कि 12 वर्षीय बालिका अपने गांव से कुछ दूर अपने खेतों पर गायों से फसल बचाने के लिए रखवाली कर रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और बालिका को जबरदस्ती उठाकर ले गया। बालिका को खेत में बनी कोठरी में ले जाकर उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए गए। पीड़ित बालिका का कहना है कि उसके दो साथी कोठरी के बाहर खड़े थे। बालिका से बलात्कार करने के बाद युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
पीड़ित बालिका दहशत में
पीड़िता दहशत में थी। जब घर लौटकर आई तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिवार में पीड़िता के पिता जब काम से लौटकर आए तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ पास्को एक्ट और 376 में किया मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवक और उसके साथियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। वहीं पीड़िता सदमे में है।

Home / Agra / दरिंदगी: खेत की कोठरी में हाथ पैर बांधकर 12 वर्षीय नाबालिग बालिका से बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो